कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हुए लॉक डाउन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रह रहे वह छात्र , जिन्होंने अपने-अपने घर जाने की ख्वाहिश जताई है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से किसी भी प्रकार के वाहन को राज्य की सीमा से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई।
जिसके बाद छात्र अब अपने अपने छात्रावासों में ही हैं एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवाई कहते हैं कि एएमयू के बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और कश्मीर के कुछ छात्रों ने अपने घर जाने की ख्वाहिश छात्रावासों के वार्डन आदि को बताई थी । जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रयास शुरू किए।
इसी क्रम में राज्य परिवहन विभाग की 40 बसों की भी व्यवस्था की गई । लेकिन इसके बाद जब राज्य सरकार से बात की गई तो उन्होंने राज्य की सीमा के बाहर बसों को निकालने से मना कर दिया। इसके बाद छात्रों को उनके छात्रावासों में ही रहने के लिए कहा गया है। छात्रावासों में छात्रों के लिए नाश्ता, लंच और डिनर के साथ-साथ हर प्रकार की सुविधाएं मौजूद हैं।
मेडिकल सुविधाएं भी मौजूद हैं। इसके अलावा छात्रों से अपील की गई है कि अगर उन्हें किसी प्रकार की कोई सुविधा है तो वह विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।