अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कथित छात्रों के पाकिस्तान प्रेम पर अखंड भारत हिंदू सेना के अध्यक्ष की ओर से अतरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अतरौली के गांव काजिमबाद निवासी अखंड भारत हिंदू सेना के अध्यक्ष दीपक शर्मा आजाद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कथित छात्रों द्वारा पाकिस्तान को अपना देश बताने पर कठोर कार्रवाई की जाए।
भारत के अंदर पनप रहे पाकिस्तान प्रेम से करोड़ों भारतीयों की भावनाएं आहत करने का कार्य अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र बताए जाने वाले शेख अरफात, आशिफ रसूल भट्ट जैसे युवकों द्वारा किया जा रहा है।
इन युवकों ने भारत के अभिन्न अंग कश्मीर को पाकिस्तान में जोड़ने की पेशबंदी की। पाकिस्तान की ईद मनाने की इच्छा व्यक्त करते हुए भारतीय मुस्लिमों का ध्रुवीकरण करने का प्रयास किया गया।
ऐसे लोग भारत की अस्मिता को तार-तार करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन अति शीघ्र ऐसे लोगों को जेल भेजे ताकि अन्य कोई देश विरोधी बात न कर सके। दीपक शर्मा आजाद ने कहा देश के खिलाफ बोलने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।