फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में छात्रों ने बंद लाइब्रेरी के बाहर शुरू कर दी कक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कराने और लाइब्रेरी आदि खुलवाने की मांग को लेकर छात्रों ने एक अलग प्रकार से विरोध दर्ज किया।
विज्ञापन

छात्रों ने मौलाना आजाद लाइब्रेरी के गेट पर ही कक्षा संचालित कर दी। साथ ही छात्रों में अपनी अन्य मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र भी सौंपा है। छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय को जल्द से जल्द खोला जाए और ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जाएं।
इसके साथ ही मौलाना आजाद लाइब्रेरी को भी खोला जाए। वाईफाई की सुविधा को शुरू किया जाए, जिससे शोध छात्रों को मदद मिल सके। परिसर में आवासीय सुविधा को भी जल्द शुरू किया जाए और उसमें डाइनिंग की व्यवस्था शुरू की जाए। छात्रों ने मांग की है कि विश्वविद्यालय की जितनी भी रिसर्च लैब हैं, उन सभी को जल्द से जल्द खोला जाए। इससे पहले भी छात्र नेता विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर को अपनी इन्हीं सब मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंप चुके हैं। पिछले 16 महीनों से विश्वविद्यालय में आनलाइन कक्षाएं ही चल रही हैं। पांच महीने से मौलाना आजाद लाइब्रेरी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें