एएमयू में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। छात्रों ने मौलाना आजाद लाइब्रेरी बंद कराकर विरोध दर्ज कराया। लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे कैंपस में हलचल बढ़ गई है।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन बृहस्पतिवार को और तेज हो गया। छात्रों ने मौलाना आजाद लाइब्रेरी को बंद करा दिया। इससे लाइब्रेरी में पढ़ाई और अध्ययन के लिए पहुंचे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने और चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर छात्र पिछले कई दिनों से डक पॉन्ड पर धरना दे रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को छात्रों ने लाइब्रेरी बंद कराकर अपना विरोध दर्ज कराया।
यासिर फहद की भूख हड़ताल जारी
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर छात्र यासिर फहद का डाक पॉन्ड पर धरना और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है।