अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन पर अनधिकृत रूप से उत्तर प्रदेश विधानसभा का पास और स्टीकर लगाए जाने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को सीज कर वाहन स्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गुरुवार को सेंट्रल प्वाइंट चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्कॉर्पियो (UP 81 DD 9551) को रोककर जांच की गई। वाहन पर उत्तर प्रदेश विधानसभा विधायक MLA 689 अंकित पास स्टीकर लगा मिला। पुलिस ने वाहन के दस्तावेज और पास लगाने के संबंध में जानकारी मांगी, लेकिन वाहन स्वामी मुकीद अली पुत्र लियाकत अली निवासी हाथी डूबा दोदपुर कोई संतोषजनक जवाब या संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।