फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: सड़क पर जुमे की नमाज पढ़ रहे छात्रों को उठाने पर बवाल, पुलिस ने फटकारीं लाठियां, नारेबाजी-प्रदर्शन

Fri, 08 Aug 2025 02:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू में वर्तमान शैक्षिक सत्र में सभी पाठ्यक्रमों में 30 से 60 फीसदी तक की फीस वृद्धि की गई है। इसको लेकर छात्रों का एक वर्ग पिछले छह दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहा है। ये लोग बाब-ए-सैयद गेट पर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
एएमयू में छात्र-छात्राओं का हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में पिछले छह दिन से चल रहे धरने में शामिल छात्रों के 8 अगस्त को सड़क पर जुमे की नमाज पढ़ने पर बवाल हो गया। पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वह भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। दो छात्रों यासिर व अब्दुल्ला को हिरासत में लेकर थाना सिविल लाइन भिजवा दिया। इससे भड़के छात्रों ने कुछ कक्षाओं और लाइब्रेरी को बंद करा दिया। माहौल का भांपकर पुलिस ने हिरासत में लिए छात्रों को छोड़ दिया तब छात्रों का गुस्सा शांत हुआ। मगर फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का बाब-ए-सैयद पर धरना अभी भी जारी है।

विज्ञापन


दरअसल एएमयू में वर्तमान शैक्षिक सत्र में सभी पाठ्यक्रमों में 30 से 60 फीसदी तक की फीस वृद्धि की गई है। इसको लेकर छात्रों का एक वर्ग पिछले छह दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहा है। ये लोग बाब-ए-सैयद गेट पर धरना दे रहे हैं। 8 अगस्त को विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रॉक्टर टीम को जानकारी मिली कि धरना स्थल के पास सड़क पर दोपहर में कुछ छात्र जुमे की नमाज पढ़ने जा रहे हैं। इस पर प्रॉक्टर टीम सतर्क हो गई और मौके पर पहुंच गई। इसी बीच दोपहर 1ः40 बजे कुछ छात्रों ने धरना स्थल के पास ही सड़क पर नमाज पढ़ने की तैयारी शुरू कर दी। जमात खड़ी होने लगी, तभी प्रॉक्टर टीम ने परिसर के बाहर खड़ी पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर नमाज पढ़ने जा रहे छात्रों को सड़क से उठा दिया और हल्का बल प्रयोग भी किया।

पुलिस की इस कार्रवाई से एएमयू के अन्य छात्र और धरना स्थल पर बैठे छात्र भड़क गए। उन्होंने बाब- ए- सैयद गेट पर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस गो बैक, इंतजामिया के विरोध में और प्रॉक्टर के इस्तीफा देने की मांग गूंजने लगी। छात्रों का उग्र रूप देखकर मौके पर पीएसी और अन्य थानों से भी पुलिस बल बुलवा लिया गया। मौके पर एसीएम प्रथम दिग्विजय सिंह, सीओ सिविल लाइन सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। हालात को देखते हुए तय किया गया कि दोनों उठाए गए छात्रों को छोड़ दिया जाएगा। थाने से छोड़े गए दोनों छात्रों को उनके साथी कंधे पर बिठाकर धरना स्थल तक ले गए और उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन से फीस वृद्धि को लेकर विरोध चल रहा है। आज नमाज का समय निकलने पर कुछ छात्र साइड में नमाज पढ़ रहे थे। एएमयू प्रशासन ने पुलिस को बुलाकर उनको उठवाया। लाठियां भी मारी गईं। इसका जिम्मेदार विश्वविद्यालय प्रशासन है। - मो. सुलेमान, छात्र, एएमयू
आज जुमे पर जब कुछ छात्रों ने नमाज पढ़नी चाही तो एएमयू प्रशासन ने पुलिस को भेज दिया। हमारे साथियों को पुलिस ले गई। जबकि सड़क पर नमाज कोई नहीं पढ़ रहा था बल्कि साइड में पढ़ रहे थे। -अहमद जैद, छात्र, एएमयू
शुक्रवार को कुछ बाहरी तत्वों ने छात्रों को भड़का दिया, जिसके बाद उन्होंने सड़क पर नमाज पढ़ने की कोशिश की। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो जरूरी था, वह कदम उठाया गया। दोनों छात्रों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। साथ ही हिदायत भी दी है कि वह ऐसा कोई काम नहीं करें जिससे कानून व्यवस्था बिगड़े। - प्रोफेसर वसीम अली, प्रॉक्टर, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय


सीसीटीवी कैमरों से नजर बनाए हुए था एएमयू इंतजामिया
प्रो. प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि छात्रों को बाहरी तत्वों ने गुमराह किया था। इसके बाद परिसर में लाइब्रेरी और कक्षाओं को भी बंद कराया। छात्रों से उकसाने वाली बातें कही गईं। पूरे घटना क्रम पर यूनिवर्सिटी प्रशासन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रख रहा था। बाब-ए-सैयद गेट पर भी कैमरे से नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान शुक्रवार सुबह से ही एएमयू को भनक लग गई थी कि धरना स्थल के पास जुमे की नमाज पढ़ी जा सकती है।

यह है छात्रों की मांग
  • एएमयू प्रशासन द्वारा की गई फीस वृद्धि वापस ली जाए
  • छात्र संघ चुनाव जल्द से जल्द कराए जाएं
  • धरने में शामिल होने पर निलंबित किए छात्रों का निलंबन वापस लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें