फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 से 6 नवंबर के बीच होगा एएमयू छात्र संघ चुनाव

Thu, 27 Sep 2018 02:10 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अलीगढ़ युनिवर्सिटी - फोटो : ANI
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव 1 से 6 नवंबर के बीच होगा। दो दिन के अंदर मुख्य चुनाव अधिकारी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने धरना खत्म कर दिया है। 
विज्ञापन


एएमयू में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र मंगलवार को प्रशासनिक ब्लाक के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। उसके बाद से एएमयू प्रशासन का टेंशन बढ़ गया था। कई दौर की बातचीत के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने 1 से 6 नवंबर के बीच चुनाव कराने का लिखित आश्वासन दिया। इसके साथ ही दो दिन के अंदर मुख्य चुनाव अधिकारी के नाम की घोषणा का वादा किया है।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना खत्म कर दिया है। एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि 16 अक्तूबर को पूर्व छात्रों का सम्मेलन एवं 17 अक्तूबर को सर सैयद दिवस है। इसके साथ ही दशहरा का अवकाश है। ऐसे में चुनाव के लिए 1 से 6 नवंबर का समय सबसे उपयुक्त है। उन्होंने बताया कि दो दिन में मुख्य चुनाव अधिकारी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय से आश्वासन मिलने के बाद छात्रों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें