फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएम हॉल के गेट पर एएमयू छात्र को गोली मारी, मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Nov 2019 10:29 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
एएमयू छात्र को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एएमयू के आरएम हॉल के गेट पर रविवार आधी रात को डिप्लोमा (फाइनल ईयर) कंप्यूटर साइंस के छात्र के सीने में गोली मार दी गई। हमलावरों ने दरबान पर भी फायर झोंके। जख्मी छात्र का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। इस घटना में सीसीटीवी के आधार पर एक नामजद एएमयू छात्र सहित दो-तीन पर सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


एएमयू छात्र रिजवान खान का कहना है कि वह कमरे में सो रहा था कि अचानक उसके मोबाइल पर रात्रि 2:24 बजे कॉल आई कि मैं शैजी बोल रहा हूं। आरएम हॉल के गेट पर आओ। जब वह नीचे आया तो शैजी बहस एवं गाली गलौज करने लगा। इसी बीच उसने तमंचे से सीधे सीने पर गोली मार दी। उसके साथ दो-तीन लोग थे। पहले वह गिर गया, फिर उठकर आरएम हॉल के ए ब्लाक की तरफ भागा। हॉस्टल के लड़कों ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। 

इस दौरान आरोपी हॉल के दरबान वसी के ऊपर फायर करते हुए भाग गए। इस घटना के बाद आरएम हॉल सहित कैंपस में खलबली मच गई है। एसएसआई सिविल लाइंस योगेश गौतम के अनुसार सीसीटीवी के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गोलीकांड में जख्मी रिजवान का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एएमयू छात्र शैजी सहित अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। रिजवान को तीन शैक्षणिक सत्र के लिए डिबार किया गया था। पता किया जा रहा है कि वह आरएम हॉल में कैसे रह रहा था।
- प्रो. अफीफुल्लाह खान, एएमयू प्रॉक्टर

अचानक बदले गए आरएम हॉल के प्रवोस्ट

एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. मुजीब अंसारी को आरएम हॉल का प्रवोस्ट तत्काल प्रभाव से नियुक्त कर दिया है। वह प्रो. नफीस अहमद का स्थान लेंगे। 

ऑफिस मेमो के अनुसार प्रो. नफीस अहमद का कार्यकाल पूरा होने के कारण कुलपति ने अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए प्रो. मुजीब अंसारी को नियुक्त किया है। हालांकि कैंपस में लोग इस बदलाव को मौजूदा घटनाक्रम से भी जोड़ कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें