स्टिक युवाओं के लिए सामग्री पर पूर्ण नियंत्रण के साथ खोजने और आगे बढ़ाने का एक ऑनलाइन जुड़ाव मंच है। यह उपयोगकर्ताओं को उनकी प्राथमिकताओं के अनुरूप रुचि के क्षेत्रों में सुझाव देने और संलग्न करने के लिए उपयोगकर्ता-जनित डेटा और व्यक्तित्व लक्षणों के आधार पर एक नवीन एआई सुविधा का उपयोग करता है।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के स्टिक को सुपर-25 स्टार्टअप में शामिल किया गया है। दिल्ली में कॅरियर डेवलपमेंट सेंटर और समर्थ भारत, दिल्ली विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित स्टार्टअप कान्क्लेव में 400 से ज्यादा स्टार्टअप शामिल हुए थे।
विज्ञापन
स्टिक बनाने वाले टीम में जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से अभिषेक सिंह, मोहम्मद तैयब इलियास, सुमित कुमार यादव, मोहम्मद अली, सिद्दीकी अहमद और दिव्यांक शांडिल्य, विज्ञान संकाय से वासिद अंसारी और सौरव सारस्वत, कला संकाय से लक्ष्य प्रताप सिंह और आईआईआईटी नागपुर से रितिक भारद्वाज और सुमेर जाखड़ शामिल हैं।
टीम के सदस्यों ने बताया कि यह स्टिक युवाओं के लिए सामग्री पर पूर्ण नियंत्रण के साथ खोजने और आगे बढ़ाने का एक ऑनलाइन जुड़ाव मंच है। यह उपयोगकर्ताओं को उनकी प्राथमिकताओं के अनुरूप रुचि के क्षेत्रों में सुझाव देने और संलग्न करने के लिए उपयोगकर्ता-जनित डेटा और व्यक्तित्व लक्षणों के आधार पर एक नवीन एआई सुविधा का उपयोग करता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर नौकरी डॉटकॉम के संस्थापक पद्मश्री संजीव बिखचंदानी, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, ऑफ बिजनेस के सीईओ आशीष महापात्र, चाय सुट्टा के सीईओ अनुभव दुबे, उद्योग फाउंडेशन के निदेशक भारत भूषण अरोड़ा आदि मौजूद रहे।