फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: एनआरएससी हॉल में होली मिलन समारोह की अनुमति देने से किया इन्कार, छात्रों में रोष

Thu, 06 Mar 2025 02:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूनिवर्सिटी परिसर में 2024 में होली खेलने को लेकर खूब हंगामा हुआ था। इस बार होली मिलन समारोह के लिए एनआरएससी हॉल की मांग की गई है। इस पर इंतजामिया सख्त हो गया है। उसने हॉल देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) इंतजामिया ने एनआरएससी हॉल में होली मिलन समारोह की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है। इंतजामिया का कहना है कि एएमयू में छात्र होली खेलते ही हैं लिहाजा समारोह को विशेष बताकर आयोजन की अनुमति नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी परिसर में 2024 में होली खेलने को लेकर खूब हंगामा हुआ था। इस बार होली मिलन समारोह के लिए एनआरएससी हॉल की मांग की गई है। इस पर इंतजामिया सख्त हो गया है। उसने हॉल देने से मना कर दिया है। आयोजन की अनुमति न मिलने से छात्रों में आक्रोश है।

छात्र नेता अखिल कौशल ने बताया कि एनआरएससी में होली मिलन समारोह के लिए कुलपति से अनुमति मांगी थी। लेकिन, अनुमति देने से इन्कार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हर हॉस्टल और विभाग में इफ्तार पार्टी होती है। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि एएमयू ने होली मिलन समारोह को विशेष आयोजन और विशेष स्थान बताकर आयोजन की अनुमति देने से इन्कार कर दिया। इसके लिए बैठक भी हुई थी, जिसमें तय हुआ कि एनआरएससी हॉल में विशेष आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन


होली को एक हॉल तक सीमित करना परंपरा के विरुद्ध
एनआरएसी हॉल के प्रोवोस्ट प्रो. बीबी सिंह ने छात्र अखिल कौशल के पत्र का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि एएमयू में सभी हॉल और विभागों में रंगों के साथ होली मनाना एक पुरानी परंपरा रही है। संबंधित हॉल में रहने वाले और विभिन्न विभागों में पढ़ने वाले छात्र एएमयू परिसर में ही होली खेलते हैं। केवल एनआरएससी हॉल में होली खेलने तक सीमित करना हमारी स्थापित परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि एएमयू में होली खेलने की इस पुरानी परंपरा को बदलना उचित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें