फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: खाली हाथ कैसे मनेगी होली, 1.51 लाख मजदूरों का बकाया है 14 करोड़

Thu, 06 Mar 2025 01:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मनरेगा योजना में मजदूरों को प्रतिदिन कार्य के बदले सरकार 289 रुपये मजदूरी देती है। ब्लॉकों से मजदूरों के काम की फीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन, तीन माह से भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मनरेगा मजदूर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले के 1.51 लाख मनरेगा मजदूरों की होली बदरंग होगी। मजूदरों का तीन माह से बकाया का भुगतान नहीं हुआ है। 14 करोड़ रुपये से इनके बकाया का भुगतान होना था लेकिन, शासन की ओर से लगभग तीन करोड़ रुपये ही मिले हैं। अब विभाग सोच में पड़ गया है कि यह धनराशि किस ब्लॉक को भेजी जाए।

विज्ञापन


मनरेगा योजना में मजदूरों को प्रतिदिन कार्य के बदले सरकार 289 रुपये मजदूरी देती है। ब्लॉकों से मजदूरों के काम की फीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन, तीन माह से भुगतान नहीं हो सका है। मजदूरों का कहना है कि महाशिवरात्री, वसंत पंचमी आदि पर्व ऐसे ही निकल गए। अब होली भी बदरंग होने वाली है। इसका मुद्दा बुधवार की वीडियो कांफ्रेंसिंग में उठा, जिस पर शासन ने हाथ खड़े गए दिए। अधिकारियों का कहना है कि लेबर बजट रिवाइज होने के बाद ही शेष धनराशि मिल पाएगी।

मनरेगा मजदूरों का तीन माह से मजदूरी बाकी है। शासन को डिमांड भेजा गया है। लगभग तीन करोड़ रुपये आ चुका है। बाकी धनराशि की मांग की गई है। - अनुज कुमार, डीसी, मनरेगा

विज्ञापन

ब्लॉक-मजदूर-मजदूरी बकाया
टप्पल - 11,716 - 81 लाख
चंडौस - 10,141 -1.21 करोड़
खैर - 14,327 - 1.07 करोड़
जवां - 10,476-83 लाख
लोधा - 11,980 - 63 लाख
धनीपुर - 9054 - 74 लाख
गोंडा - 13,109 - 56 लाख
इगलास-10,390 - 78 लाख
अतरौली-14,177 - 95 लाख
बिजौली-15,290 - 2.35 करोड़
गंगीरी-18,180-2.32 करोड़
अकराबाद-12,621 - 1.79 करोड़
कुल-1,51,461-14 करोड़ लगभग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें