एएमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में नवनिर्मित लॉन टेनिस कोर्ट।
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग में लॉन टेनिस कोर्ट अस्तित्व में आ गया है। हालांकि एएमयू गेम्स कमेटी में सिंथेटिक व ग्रास लॉन टेनिस कोर्ट पहले से है।
वर्ष 1989 में शारीरिक शिक्षा विभाग शुरू हुआ था। विभाग में एथलेटिक्स, बॉस्केटबाल, बैडमिंटन, जूडो, बॉक्सिंग, वालीबाल, टेबल टेनिस, कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, स्केटिंग, स्वीमिंग में बीपीएड और एमपीएड के विद्यार्थी विशेषज्ञता हासिल कर रहे हैं। 32 साल बाद लॉन टेनिस कोर्ट के बनने से अब इसमें भी विद्यार्थी विशेषज्ञता हासिल कर सकेंगे। लॉन टेनिस के शिक्षक डॉ. मंसूर हैं, जो लेवल वन खिलाड़ी भी रहे हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. जमीर उल्लाह खान ने बताया कि लॉन टेनिस कोर्ट बन गया है। अब इसमें भी विद्यार्थी विशेषज्ञता हासिल करेंगे। यह विद्यार्थियों और विभाग के लिए अच्छी बात है।