फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू ने तैयार किया अपना सैनिटाइजर अलमा मेटर

Sat, 28 Mar 2020 08:06 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
एएमयू का खुद का बनाया सैनिटाइजर इस्तेमाल करते हुए कुलपति प्रो. तारिक मंसूर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के रसायन शास्त्र विभाग की डा. अनामिका गुप्ता और कम्यूनिटी कॉलेज के डॉ. रिजवान हुसैन ने कोविड-19 (कोरोना वायरस) के संक्रमण के खतरों को ध्यान में रखते हुए सैनिटाइजर और संक्रमण रोधी दवा तैयार की यह दवा विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुरूप है।

विज्ञापन


बाजार में बड़ी कंपनियों द्वारा बेचे जा रहे सैनिटाइजर की उपलब्धता कम होने के चलते यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस सैनिटाइजर तथा संक्रमण रोधी पदार्थ का नाम ‘अलमा मेटर कोरोना सैनिटाइजर और अलमा मेटर कोरोना डिस्इंफेक्टेंट’ रखा गया है।

डीन स्टूडेंटट वेलफेयर प्रो. मुजाहिद बेग ने कहा कि इस सैनिटाइजर को कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को प्रस्तुत किया गया तथा उन्होंने डॉ. गुप्ता एवं डॉ. हुसैन के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


प्रो. मुजाहिद बेग ने बताया कि इस सैनिटाइजर की 60 शीशियां विभिन्न आवासीय हालों तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यालयों में रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह संक्रमण रोधी पदार्थ हाथों को तथा घर के कमरों, मेज, कुर्सी तथा लकड़ी व स्टील के बने हुए दरवाजों एवं अन्य निर्जीव चीजों को स्वच्छ करने में मदद करेगा।
विज्ञापन


इस सैनिटाइजर संक्रमण रोधी दवा की तैयारी केमिस्ट्री विभाग की प्रयोगशाला में की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें