फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव: एएमयू के अर्थशास्त्र विभाग ने रचा कीर्तिमान, प्रतियोगिताओं में दिए 120 पुरस्कार

Thu, 21 Sep 2023 01:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आजादी के अमृत महोत्सव में हर कार्यक्रम के प्रति लगनशीलता इस बात से ही सिद्ध होती है कि कोविड काल भी एएमयू के अर्थशास्त्र विभाग को कार्यक्रम करने से रोक नहीं पाया। विभाग ने सितंबर 2021 से जून 2022 तक 14 ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें 15 अगस्त 2022 को 52 पुरस्कार प्रदान किए। कोविड काल के बाद पुरस्कारों की संख्या सर्वाधिक 120 तक पहुंच गई।
विज्ञापन
छात्र दीपक पुंडीर को प्रशस्ति पत्र देते संयोजक प्रो मोहम्मद अब्दुस सलाम - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विश्वविद्यालय अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने आजादी का अमृत महोत्सव में पूरी शिद्दत से प्रतिभाग किया। यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग ने आजादी का अमृत महोत्सव में कीर्तिमान स्थापित किया है। अर्थशास्त्र विभाग ने 11 सितंबर 2021 से लेकर 16 अगस्त 2023 तक 24 ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। जिसमें विभाग ने विजेताओं को 120 पुरस्कार प्रदान किए। इतनी प्रतियोगताएं और इतने पुरस्कार देने वाला अर्थशास्त्र विभाग शायद देश के केंद्रीय विश्वविद्यालय में सबसे आगे है।

विज्ञापन




एएमयू के अर्थशास्त्र विभाग में 22 अगस्त 2023 तक चेयरमैन रहे प्रो मोहम्मद अब्दुस सलाम के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव को पूरे दिल से मनाया। जिसमें प्रो मोहम्मद अब्दुस सलाम ने बतौर संयोजक और डॉ शिरीन रईस ने सह संयोजिका का दायित्व निर्वाह किया। अर्थशास्त्र विभाग ने कोरोना काल में आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रंखला को 11 सितंबर 2021 में शुरू किया, जो अनवरत कोरोना काल के बाद 16 अगस्त 2023 तक जारी रही। 
विज्ञापन




कार्यक्रम संयोजक प्रो मोहम्मद अब्दुस सलाम ने आजादी का अमृत महोत्सव को शुरू करने के लिए सरकार की बहुत सराहना की। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हर कार्यक्रम को अर्थशास्त्र विभाग ने पूरे हर्षेाल्लास के साथ मनाया। इन कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रमों ने छात्रों को अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए मदद की। साथ ही उन्हें देश के कल्याण और देश की आर्थिक नींव को मजबूत करने के लिए  काम करने हेतु प्रेरित किया।

विज्ञापन

कार्यक्रमों के संबंध में सह संयोजिका डॉ शिरीन रईस ने बताया कि विभाग ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत् 24 प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय, सांत्वना एवं विशेष पुरस्कार सहित कुल 120 पुरस्कार प्रदान किए। इसके साथ ही 11 अन्य कार्यक्रम जैसे आउटरीच कार्यक्रम, विशेष व्याख्यान, केंद्रीय बजट की लाइव स्ट्रीमिंग, परीक्षा पे चर्चा की लाइव स्ट्रीमिंग, शैक्षिक फिल्मों की स्ट्रीमिंग आदि का आयोजन किया। इस प्रकार एएमयू के अर्थशास्त्र विभाग ने वर्ष 2021 से अगस्त 2023 तक आजादी के अमृत महोत्सव में कुल 35 कार्यक्रम आयोजित किए।


 
 
आजादी के अमृत महोत्सव में हर कार्यक्रम के प्रति लगनशीलता इस बात से ही सिद्ध होती है कि कोविड काल भी एएमयू के अर्थशास्त्र विभाग को कार्यक्रम करने से रोक नहीं पाया। विभाग ने सितंबर 2021 से जून 2022 तक 14 ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें 15 अगस्त 2022 को 52 पुरस्कार प्रदान किए। कोविड काल के बाद भी अर्थशास्त्र विभाग ने आजादी का अमृत महोत्सव में 16 अगस्त 2023 तक और प्रतियोगिताएं आयोजित कीं, जिसके कारण पुरस्कारों की संख्या शतक को पार करते हुए सर्वाधिक 120 तक पहुंच गई।

अर्थशास्त्र विभाग ने आजादी का अमृत महोत्सव के साथ जी 20 प्रेसीडेंसी को भी जोर-शोर से मनाया और उसमें 40 पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें