फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: कक्षा 10 का रिजल्ट घोषित, 99.2 प्रतिशत अंक पाकर नौशीन फातिमा ने किया टॉप, ये रही मेरिट लिस्ट

Wed, 26 Mar 2025 05:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बोर्ड के हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित हो गया है। रिजल्ट 93.11 प्रतिशत रहा है। एएमयू गर्ल्स स्कूल की नौशीन फातिमा ने 99.2 प्रतिशत अंक पाकर बालक-बालिका दोनों वर्गों की मेरिट में टॉप किया है।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट पार्ट 2 कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 26 मार्च को घोषित कर दिया गया है। एएमयू गर्ल्स स्कूल की नौशीन फातिमा ने 99.2 प्रतिशत अंक पाकर बालक-बालिका दोनों वर्गों की मेरिट में टॉप किया है। कक्षा 10 में कुल 1467 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें 736 छात्राएं और 731 छात्र शामिल थे। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.11 रहा।

विज्ञापन


यहां से निकालें रिजल्ट
एएमयू में कक्षा 10 का रिजल्ट देखने के लिए https://results.amucontrollerexams.com/oeps/login.php पर क्लिक कर यूजर नेम, पासवर्ड, कोड डालें।

एएमयू गर्ल्स स्कूल

  • नौशीन फातिमा ने 99.20 प्रतिशत अंक (500 में से 496) प्राप्त कर बालक और बालिका दोनों श्रेणियों की मेरिट सूची में पहला स्थान
  • अतुफा जावेद ने 98.80 प्रतिशत (494/500)
  • एएमयू एबीके हाई स्कूल (गर्ल्स) की काव्या शर्मा ने 98.60 प्रतिश (493/500) 
  • एएमयू गर्ल्स स्कूल की शगुन भारद्वाज 98.60 प्रतिशत (493/500)
  • समृद्धि सक्सेना 98.40प्रतिशत (492/500)
  • अविका रंजन 98.20 प्रतिशत (491/500)
विज्ञापन

एस.टी.एस. स्कूल 

  • छात्र फौजान अहमद खान ने भी 98.20 प्रतिशत (491/500) अंक 
  • छह छात्रों ने 98 प्रतिशत (490/500) अंक जिनमें एएमयू एबीके हाई स्कूल (गर्ल्स) की निदा फरहीन, पलक राजपूत, प्रिया शर्मा, राधिका अग्रवाल, और एएमयू गर्ल्स स्कूल की रानिया बुशरा और सौम्या राघव 

एएमयू एबीके हाई स्कूल (गर्ल्स) 
  • उमरा हयात, एएमयू एबीके हाई स्कूल (बॉयज़) के हाफिज मोहम्मद साद एएमयू गर्ल्स स्कूल की मेहर फैयाज़ और एस.टी.एस. स्कूल के फर्मान इलाही ने 97.60 प्रतिशत (488/500) अंक
  • राबिया शोएबी ने 97.20 प्रतिशत (486/500)
  • माही तोमर ने 97 प्रतिशत (485/500) अंक 
  • एएमयू एबीके हाई स्कूल (गर्ल्स) की मरियम खान ने 96.80 प्रतिशत (484/500) अंक 
विज्ञापन

बालकों की मेरिट सूची 

  • एस.टी.एस. स्कूल के ज़का उस सदर ने 97.60 प्रतिशत (488/500)
  • अनंत बघेल ने 97.40 प्रतिशत (487/500)
  • फज़ले रहमानी ने 97.20 प्रतिशत (486/500)
  • एएमयू एबीके हाई स्कूल (बॉयज़) के मोहम्मद हारिस खान, एस.टी.एस. स्कूल के आबिद अहमद और मोहम्मद सुफयान अंसारी ने 97 प्रतिशत (485/500) अंक 
  • एएमयू एबीके हाई स्कूल (बॉयज़) के अहमद अज़ीम खान और आरएमपीएस एएमयू सिटी स्कूल के देव, दिव्यांश सिंह, जितेंद्र सेंगर और एस.टी.एस. स्कूल के अफान दानिश ने 96.60प्रतिशत (483/500) अंक 
  • आरएमपीएस एएमयू सिटी स्कूल के अभय कुमार, फर्दीन आलम और जयेश वर्मा ने 96.20प्रतिशत (481/500) अंक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें