एएमयू के सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट पार्ट 2 कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 26 मार्च को घोषित कर दिया गया है। एएमयू गर्ल्स स्कूल की नौशीन फातिमा ने 99.2 प्रतिशत अंक पाकर बालक-बालिका दोनों वर्गों की मेरिट में टॉप किया है। कक्षा 10 में कुल 1467 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें 736 छात्राएं और 731 छात्र शामिल थे। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.11 रहा।
यहां से निकालें रिजल्ट
एएमयू में कक्षा 10 का रिजल्ट देखने के लिए
https://results.amucontrollerexams.com/oeps/login.php पर क्लिक कर यूजर नेम, पासवर्ड, कोड डालें।
एएमयू गर्ल्स स्कूल
- नौशीन फातिमा ने 99.20 प्रतिशत अंक (500 में से 496) प्राप्त कर बालक और बालिका दोनों श्रेणियों की मेरिट सूची में पहला स्थान
- अतुफा जावेद ने 98.80 प्रतिशत (494/500)
- एएमयू एबीके हाई स्कूल (गर्ल्स) की काव्या शर्मा ने 98.60 प्रतिश (493/500)
- एएमयू गर्ल्स स्कूल की शगुन भारद्वाज 98.60 प्रतिशत (493/500)
- समृद्धि सक्सेना 98.40प्रतिशत (492/500)
- अविका रंजन 98.20 प्रतिशत (491/500)