फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू : बवाल के कारण कक्षा एक और छह की प्रवेश परीक्षा स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के विरोध में चल रहे बवाल के मद्देनजर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की रविवार को होने वाली कक्षा एक और कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले से लेकर कई राज्यों के बच्चों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। कक्षा एक के लिए 4 हजार 785 और कक्षा छह के लिए 9 हजार 61 बच्चों ने पंजीकृत कराया था। पंजीकृत बच्चों को 19 जून को प्रवेश परीक्षा में शामिल होना था। ऐसे में शहर में बच्चों और अभिभावकों को मिलाकर तकरीबन 35-40 हजार की भीड़ आने का अनुमान था।
यह बच्चे बिहार, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के हैं, जिन्हें परीक्षा देेने के लिए आना था। अग्निपथ योजना के विरोध में आए युवाओं के उपद्रव की वजह यातायात व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। कई जगहों पर हिंसक भीड़ ने ट्रेनें, बसें फूंक दी हैं। एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली व सहायक जनसंपर्क अधिकारी जीशान अहमद ने बताया कि यातायात व्यवस्था बिगड़ने और युवाओं के आक्रोश की वजह से एएमयू इंतजामिया को प्रवेश परीक्षा स्थगित करना पड़ा। स्थिति सामान्य होने के बाद प्रवेश परीक्षा के लिए जल्द ही नई तिथि की जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर दे दी जाएगी। उन्होंने आवेदकों और उनके अभिभावकों से कहा कि वह नियमित यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें