फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू बोर्ड (कक्षा 10) का परीक्षा परिणाम घोषित

Sat, 28 May 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
एएमयू बोर्ड ने पहली बार सीसीई पैटर्न पर सेकेंडरी स्कूल एग्जामिनेशन 2016 (क्लास 10) का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। परीक्षा में शामिल एएमयू के 8 स्कूलों के 1650 छात्र-छात्राओं में से 6 ने 10 सीजीपीए हासिल किया है। खास बात यह है कि 10 सीजीपीए हासिल करने वाले 6 छात्रों में 4 छात्राएं हैं।
विज्ञापन

10 सीजीपीए हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं में एएमयू गर्ल्स स्कूल की अंजलि वार्ष्णेय, इंजिला साजिद, जुवैरिया इफ्फत और कुदसिया खान के अतिरिक्त एएमयू सिटी स्कूल के अमर्श गौतम एवं गगन मिश्रा शामिल हैं। एएमयू डायरेक्ट्रेट ऑफ स्कूल एजूकेशन के डायरेक्टर प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने बताया कि परीक्षा में छात्र-छात्राओं की सफलता का प्रतिशत 94.96 प्रतिशत है। एएमयू गर्ल्स स्कूल एवं सिटी स्कूल को छोड़कर अन्य किसी स्कूल के छात्र-छात्रा 10 सीजीपीए हासिल नहीं कर सके। परीक्षा में सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वायज, सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स, एबीके स्कूल, एसटीएस, एएमयू गर्ल्स सिटी स्कूल काजीपाड़ा के छात्र-छात्रा भी शामिल हुए थे। सिटी स्कूल के प्राचार्य तनवीर नबी ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।

डॉक्टर बनना चाहती है कुदसिया
10 सीजीपीए हासिल करने वाली कुदसिया खान डॉक्टर बनना चाहती हैं। कुदसिया धौर्रा निवासी प्रो. मुसाद्दिक जहां एवं अब्दुल जब्बार की पुत्री हैं। अम्मी प्रो. मुसाद्दिक जहां एएमयू वीमेंस कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग में प्रोफेसर हैं। बड़े भाई मो. बिलाल एएमयू में बीटेक फाइनल ईयर के छात्र हैं। कुदसिया ओएलएफ से कक्षा 8 की हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कहानी लेखन प्रतियोगिता में सेकेंड प्राइज जीत चुकी हैं। साहित्यिक अभिरुचि रखने वाली मेधावी छात्रा कुदसिया कहानी एवं कविता भी लिखती हैं।   
विज्ञापन

 
आईएएस बनना चाहती है इंजिला साजिद
रेडिया कॉलोनी निवासी रूबिना साजिद एवं साजिद इखलाक की होनहार पुत्री इंजिला साजिद आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। वह कहती हैं कि हर छात्र को अपने गुरुजनों का आदर करना चाहिए। सफलता के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि बुशरा मैम एवं अन्य शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन एवं परिजनों के प्यार एवं सहयोग से यह सफलता हासिल कर सकी। इंजिला के भाई इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे है और जेई एडवांस दे चुके हैं।

आईएस बनना चाहते हैं गौतम
एएमयू सिटी स्कूल के 10 सीजीपीए हासिल करने वाले छात्र अमर्श गौतम आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते है। हरिओम नगर निवासी अमर्श के पिता अमिताभ गौतम एलआईसी में सहायक शाखा प्रबंधक है। फिलहाल वह हाथरस में तैनात है। अमर्श 24 में 16 से 18 घंटे पढ़ाई करते हैं।

डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करेंगी जुवैरिया इफ्फत
मुरादाबाद की रहने वाली जुृवैरिया इफ्फत एएमयू के हॉल में रहकर पढ़ाई करती है। एएमयू बोर्ड परीक्षा में टॉप 6 में शामिल होने का समाचार सुनने के बाद घर में खुशी का माहौल है। जुवैरिया परिजनों के साथ दिल्ली घूमने गई है। उनके अब्बू निसार अहमद जीआईसी में शिक्षक है। उन्होंने बताया कि जुवैरिया डॉक्टर बनकर गरीब मरीजों की सेवा करना चाहती हैं।

विनीत कोचिंग की अंजलि को 10 सीजीपीए
अलीगढ़। एएमयू कक्षा 10 वीं में विनती कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। यहां की अंजलि वार्ष्णेय ने 10 सीजीपीए हासिल की है। वह मामू भांजा निवासी अशोक कुमार वार्ष्णेय की पुत्री है। डायरेक्टर विनीत विनीत शर्मा ने बताया कि उनके यहां से 21 विद्यार्थियों ने 9 से ऊपर सीजीपीए हासिल किया है। 9 या उससे अधिक सीजीपीए हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं में दीक्षा शर्मा, ध्रुव चौधरी, निकिता सारस्वत, निष्ठा वार्ष्णेय, प्राची गुप्ता, प्रधुमभन कृष्ण, यश गुप्ता, पल्लवी पाठक, प्रियांशु सिंह, रितिक शर्मा, लक्ष्य कुमार, फैजा सिद्दीकी, स्वप्निल खरे, अरूंधति अग्रवाल, एसएम हसन आब्दी,अरीब सादिक, वैभव शर्मा, प्रखर सिंह, करुणा सिंह एवं हिना फिरदौस आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें