फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के पूर्व छात्र प्रो. अफसर बने जामिया हमदर्द के कुलपति

विज्ञापन
प्रोफेसर एम अफसर आलम । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एएमयू के पूर्व छात्र प्रो. एम अफसर आलम को जामिया हमदर्द डीम्ड विश्वविद्यालय नई दिल्ली का कुलपति बनाया गया है। प्रो. आलम ने भारत सरकार की विभिन्न समितियों में कार्य किया है। वह एएमयू के कंप्यूटर विज्ञान विभाग से जुड़े रहे हैं और बोर्ड ऑफ स्टडीज के अतिथि सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन

कंप्यूटर विज्ञान विभाग, एएमयू के अध्यक्ष प्रो. आसिम जफर ने कहा कि प्रो. अफसर के कुलपति बनने पर एएमयू के कंप्यूटर विभाग के शिक्षकों, शोधकर्ताओं व विद्यार्थियों ने खुशी जताई है, क्योंकि विभाग के लिए गर्व की बात है। प्रो. आलम ने वर्ष 1995 में एमसीए करने के बाद एक साल तक एएमयू में लेक्चरर के रूप में काम किया। बाद में वे लेक्चरर के रूप में जामिया हमदर्द से जुड़े। वह जामिया हमदर्द में कंप्यूटर सेंटर के निदेशक, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख, डीन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, डीएसडब्ल्यू व विदेशी छात्रों के सलाहकार भी रह चुके हैं। कुलपति के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले, उन्होंने हमदर्द विश्वविद्यालय में वित्त अधिकारी के रूप में कार्य किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें