फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के पूर्व छात्र को युवकों ने मारी गोली

विज्ञापन
गोली लगने से घायल पूर्व अमुवि छात्र अफजाल। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एएमयू के सुलेमान हाल के सामने स्थित पुरानी चुंगी स्थित एक चाय की दुकान पर दोस्तों संग बैठे एएमयू के पूर्व छात्र व अब प्रापर्टी व्यापार करने वाले युवक पर शुक्रवार देर रात तीन बाइकों पर आए छह युवकों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में छात्र के बायें पैर में घुटने से नीचे गोली लगी है। सूचना पर पहुंची थाना सिविल लाइंस पुलिस ने घायल को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। घायल ने पुलिस को दी तहरीर में तीन हमलावरों को नामजद किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन

वाकया रात करीब 10 बजे का है। अफजल अहमद खान पुत्र नफीस अहमद निवासी ककराला, बदायूं एवं हाल पता धौर्रा माफी अपने दोस्तों संग पुरानी चुंगी स्थित मौजी चाय की दुकान पर बैठा था। अफजल का आरोप है कि तीन बाइकों पर छह युवक आए और आते ही उससे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पत्थर मार दिए। साथ ही उन्होंने असलाह से फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली बायें पैर में जा धंसी। हमलावर गोली मारकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर आई पुलिस ने जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमित कुमार के मुताबिक घायल अफजाल ने अकरम उर्फ टिप्पा, फैसल मुस्तफा और कासिब सहित तीन अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामला पुरानी रंजिश का निकलकर सामने आ रहा है। तफ्तीश जारी है। नामजद टिप्प व फैसल पर भी पुराने आपराधिक मुकदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें