फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू शताब्दी वर्ष समारोहः यहां कुरान है तो रामायण और गीता भी है..

विज्ञापन
एएमयू के शताब्दी वर्ष समारोह में वर्चुअल संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पीएम ने कहा कि एएमयू में एक तरफ उर्दू पढ़ाई जाती है दूसरी तरफ हिंदी भी। यहां अरबी पढ़ाई जाती है तो संस्कृत भी। यह सदी पुराना संस्थान है। यहां की लाइब्रेरी में कुरान की पांडुलिपि है तो दूसरी तरफ गीता और रामायण के अनुवाद भी सहेज कर रखे गए हैं। यह विविधता एएमयू जैसे संस्थान की ही नहीं बल्कि पूरे देश की ताकत है। हमें इस शक्ति को नहीं भूलना है और न कमजोर पड़ने देना है।
विज्ञापन

एएमयू के कैंपस में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना है। हमें मिलकर इसके लिए काम करना होगा। बीते सौ वर्षों में एएमयू ने दुनिया के देशों से भारत के संबंधों को बेहतर और मजबूत करने का काम किया है। उर्दू, अरबी और फारसी भाषा पर यहां पर जो रिसर्च होती है, इस्लामिक साहित्य पर यहां पर जो रिसर्च होती है, वह इस्लामिक दुनिया के साथ भारत के संबंधों को नई ऊर्जा देती है। आपको एक तरफ अपनी यूनिवर्सिटी के साफ्ट पावर को और निखारना है और दूसरी तरफ राष्ट्र निर्माण के अपने दायित्व को निरंतर पूरा करना है।
मुझे विश्वास है कि एएमयू से जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक छात्र छात्रा अपने कर्तव्यों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ेगा। पीएम ने एएमयू द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्य, महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, ब्रिज कोर्स, आधुनिक शिक्षा में एएमयू में सराहनीय और प्रशंसनीय कार्य हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें