फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फरक्का एक्सप्रेस में अमरोहा के यात्री की तबीयत बिगड़ी, माैत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
फर्रूखाबाद से फरक्का एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे अमरोहा जनपद के एक यात्री की बुधवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। सांस लेने में परेशानी होने पर रेलवे स्टाफ ने अलीगढ़ स्टेशन पर चिकित्सक को बुलाया। जांच के बाद रेलवे चिकित्सक ने यात्री को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनपद अमरोहा के ढेर पछियां निवासी नफीस अहमद (58) फरक्का एक्सप्रेस से दिल्ली तक सफर कर रहे थे। ट्रेन के टूंडला पार करने के बाद नफीस अहमद को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। यात्रियों ने रेलवे स्टाफ को जानकारी दी तो अलीगढ़ स्टेशन पर डाॅक्टर काॅल की गई। ट्रेन रात करीब सवा तीन बजे प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। जहां रेलवे चिकित्सक ने जांच के बाद नफीस अहमद को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें