अमृत भारत एक्सप्रेस दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 10.35 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद सुबह 10.37 बजे रवाना होगी। दरभंगा से अलीगढ़ स्टेशन पर यह ट्रेन शाम 04:40 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 04:42 बजे दिल्ली की ओर रवाना होगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 1 जनवरी से गाड़ी सं. 15557/15558 अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का अलीगढ़ स्टेशन पर भी ठहराव होगा। इससे अलीगढ़ से अयोध्या जाने वाले यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन का संचालन दरभंगा से सोमवार, बृहस्पतिवार एवं आनंद विहार टर्मिनल से मंगलवार व शुक्रवार को होगा। दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 10.35 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद सुबह 10.37 बजे रवाना होगी। इसी तरह दरभंगा से अलीगढ़ स्टेशन पर यह ट्रेन शाम 04:40 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 04:42 बजे दिल्ली की ओर रवाना होगी। ट्रेन आनंद बिहार दिल्ली से अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर के रास्ते दरभंगा जाएगी।