फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बकाये के नाम पर रिश्वत ले रहा था अमीन, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा, मुकदमा दर्ज

Fri, 31 May 2024 12:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इगलास क्षेत्र के व्यक्ति ने एसबीआई से 2.75 लाख रुपये का ऋण केसीसी पर लिया था। उसकी इगलास कस्बे में मोबाइल रिपयेरिंग की दुकान है। बकाया जमा न करने की स्थिति में उस पर चार लाख रुपये कर्ज हो गया।  बैंक स्तर से आरसी जारी कर दी गई। जिस पर आरसी तहसील पहुंच गई। अब उससे तहसील इगलास का वसूली अमीन सौदान सिंह संपर्क करने लगा। 
विज्ञापन
एंट्रीकरप्शन द्वारा गिरफ्तार किया गया साैदान सिंह आमीन - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में इगलास कस्बे से एंटी करप्शन टीम ने 30 मई को एक अमीन की बकाये के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तारी की है। अमीन के खिलाफ रोरावर थाने में देर शाम मुकदमा दर्ज हुआ। 31 मई को उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन


एंटी करप्शन थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि इगलास क्षेत्र के व्यक्ति ने एसबीआई से 2.75 लाख रुपये का ऋण केसीसी पर लिया था। उसकी इगलास कस्बे में मोबाइल रिपयेरिंग की दुकान है। बकाया जमा न करने की स्थिति में उस पर चार लाख रुपये कर्ज हो गया।  बैंक स्तर से आरसी जारी कर दी गई। जिस पर आरसी तहसील पहुंच गई। अब उससे तहसील इगलास का वसूली अमीन सौदान सिंह संपर्क करने लगा। 

आरोप के अनुसार उसने साफ कहा कि या तो वह बकाया जमा करे। अन्यथा पांच हजार रुपये दे। ताकि वह उसकी आरसी को थामे रखे। इसे लेकर पीड़ित परेशान रहा। उसने उसकी धमकियों से आजिज आकर एंटी करप्शन थाने में शिकायत कर दी। थाना टीम द्वारा बिछाए गए ट्रैप के अनुसार 30 मई सुबह अमीन पीड़ित की दुकान पर रुपये लेने पहुंचा। तभी उसे रंगे हाथ दबोच लिया गया।
विज्ञापन


 बाद में रोरावर थाने लाकर घंटों तक चली पूछताछ के बाद वहीं, उस पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी व दाखिल करने की प्रक्रिया की गई। इंस्पेक्टर एंटी करप्शन यूनिट के अनुसार उसे शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। वहीं गिरफ्तारी के संबंध में जिला प्रशासन को सूचना भेजी जा रही है। उस आधार पर उसके खिलाफ निलंबन आदि की विभागीय कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें