फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी गेट थाना क्षेत्र में अलीगढ़ दिल्ली हाइवे पर शनिवार को एंबुलेंस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रुप से घायल हुआ है। जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

55बहादुर पुत्र रामस्वरुप निवासी उदयगढ़ी, खैर खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। परिवार में चार बच्चे और पत्नी हैं। परिजनों के मुताबिक एक रिश्तेदार की तबियत खराब होने पर बहादुर अपने मौसेरे भाई रामविलास के साथ उन्हें देखने रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल के लिए घर से निकले थे। अलीगढ़ दिल्ली हाइवे स्थित सहारा लेक सिटी के पास पीछे से तेज गति से आ रही एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बहादुर की मौत हो गई, जबकि रामविलास गंभीर रुप से घायल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एसएचओ सासनी गेट के मुताबिक शव का कोरोना परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। एंबुलेंस चालक के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें