फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश पीएम का इलाज करने वाले डॉक्टर लीजू ने साझा किए अनुभव

विज्ञापन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का इलाज करने वाले डा. लीजू अहमद। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 संक्रमण काल में अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों पर वेबीनार हुई। इसमें लंदन के गायज एंड टैंट थामस एमएचएस ट्रस्ट के रेस्पायरेटरी मेडिसिन विभाग में कंसलटेंट डा. लीजू अहमद ने पैनल में भाग लिया। डा. लीजू ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन के इलाज के लिए गठित चिकित्सा दल में शामिल थे। उन्होंने बोरिस जॉनसन की केस स्टडी साझा की और इलाज के दौरान अपने अनुभव भी बताए। कहा कि अगर इलाज में इन अनुभवों को भी शामिल किया जाए तो मरीज जल्द ठीक हो सकता है।
विज्ञापन

सेमिनार में मेडिकल कालेज के प्राचार्य और सीएमएस प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने कोविड एक्शन टीम से जुड़े पूर्व छात्रों को एएमयू द्वारा किए गए सुरक्षात्मक उपायों के बारे में जानकारी दी। स्थानीय समन्वयक टीवी एवं रेस्पायरेटरी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद शमीम ने जेएनएमसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। इस पैनल चर्चा में डा. सैयद अब्दुल रहमान (यूके), डा. जावेद अहमद (लंदन), डा. जुबेर उमर मोहम्मद (कोच्चि), डा. ताहा मतीन (बंगलुरू), प्रो. एस मुईद अहमद व प्रो. मोहम्मद शमीम (जेएनएमसी), डा. मकसूद पुणेकर व डा. रियाज अब्दुल्लाह (यूके) शामिल हुए।
शैक्षणिक कार्यक्रमों में मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल यूके के डा. असद खान ने कोविड को लेकर तैयारी विषय पर व्याख्यान दिया। जबकि ब्रिटिश सोसाइटी यूके के अध्यक्ष डा. मोहम्मद मुनव्वर ने ‘कोविड-19 का प्रबंधन’, किंग फैसल स्पेशिलिस्ट जेद्दा के डा. जरगाम जिया ने कोविड-19 की रेडियोलोजी और लंकाशायर टीचिंग हॉस्पिटल प्रेस्टन के डा. जसबीर छावड़ा ने कोविड-19 में आईसीयू प्रबंधन विषयों पर जानकारी साझा की। मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी हास्पिटल यूके के डा. सिद्दीक उलाकल ने अध्यक्षता की। रायल स्टाक हास्पिटल यूके के डा. दानिश सिद्दीकी ने परिचयात्मक भाषण दिए। प्रो. शाहिद सिद्दीकी एवं प्रो. मोहम्मद शमीम ने कहा कि भविष्य में भी कोविड-19 से संबंधित और अधिक वेबीनार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें