उन्होंने कहा कि स्वाचलित झांकियां बनाने के लिए बबराला से कारीगर आएंगे, झांकियों में बाबा साहब का जीवन दर्शन और दलित समाज के पूर्वज, महापुरुषों का समाज के हित में योगदान का सजीव चित्रण किया जाएगा। इसके साथ ही वर्तमान परिस्थितियों में अंबेडकर अनुयायियों की ज्वलंत समस्याओं और देश हित से संबंधित झांकियों को शामिल किया जाएगा। प्रेस प्रवक्ता प्रभात खांडे ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि आपस में हुए मन भेद और मतभेद खत्म हो गए हैं और सभी मिल जुल कर जयंती मनाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस बार निर्णय हुआ है कि शोभायात्रा अंबेडकर पार्क से शुरू होकर बारहद्वारी से होती हुई सराय लवरिया, मसूदाबाद से फायर स्टेशन तिराहा से नुमाइश मैदान पर जाकर संपन्न हो। इसके लिए प्रशासनिक अफसरों अनुमति ली जाएगी, फिलहाल आयोजन के लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी के सभी पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इस दौरान जितेंद्र कुमार राही, राजा राम आनंद, महेश चौधरी, डा. बाल किशन, डा. मेघसिंह आदि मौजूद रहे।