फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस में आज आएंगे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव

Thu, 18 Feb 2016 02:07 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीएस की सीनियर शाखा में 18 फ रवरी को सुबह 11 बजे समारोह की शुरुआत होगी। इस दौरान विद्यालय की ओर से नृत्य एवं संगीत के कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इसकी फु ल ड्रेस रिहर्सल बुधवार को हुई। कार्यक्रम में मंगलायतन विश्वविद्यालय व डीपीएस के होनहार विद्यार्थियों को यादव सम्मानित करेंगे। विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा सोलर कार की प्रदर्शनी का अवलोकन भी यादव करेंगे।
विज्ञापन


सम्मान समारोह को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया है। इसमें देश-विदेश के  जैन समाज के हजारों प्रतिष्ठित जैन विद्वान, उद्योगपति व अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख भाग लेंगे। विद्यालय की प्रिंसिपल पल्लवी उपाध्याय ने बताया कि मुलायम सिंह यादव तीर्थधाम मंगलायतन के हेलीपेड पर उतरेंगे। वहां से उन्हें पूरे प्रोटोकॉल के साथ डीपीएस के खेल मैदान पर सजे मंच तक लाया जाएगा। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अलीगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियाें ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें