मृत आदिल रोशनी होटल परिवार से ताल्लुक रखता था। उसके एक चाचा सगीर अहमद उस समय सपा के जिला उपाध्यक्ष थे, जबकि दूसरे चाचा जहीर अहमद गांव कमालपुर के कई बाद के प्रधान रह चुके थे। इसके चलते खबर पर वहां समर्थकों भीड़ जमा हो गई। जमकर बवाल हुआ था। लोगों ने तोडफ़ोड़ व मारपीट कर दी थी। भगदड़ व अफरा-तफरी के बीच लोग दुकानें बंद करके भाग गए थे। किसी तरह पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को काबू किया।
किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को बीस वर्ष की सजा
अलीगढ़। बरला में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी नहना उर्फ अजयपाल को बीस वर्ष की सजा सुनाई गई है। साथ में 15 हजार रुपये अर्थदंड भी नियत किया है। यह निर्णय एडीजे पॉक्सो प्रथम अभिषेक कुमार बगडिय़ा की अदालत ने सुनाया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार बरला क्षेत्र की महिला ने रिपोर्ट कराते हुए घटना 14 अगस्त 2022 की बताई। जिसमें कहा गया कि उसकी 16 साल की बेटी कूड़ा डालने गई थी। तभी वहां गांव में ही किराये पर रहने वाला हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव गुरहेटा का नहना उर्फ अजयपाल पहले से खड़ा था। उसने किशोरी को खेत में खींचकर दुष्कर्म किया। बाद में घर आकर बेटी ने पूरा वाकया बताया। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसी मामले में अब नहना को सजा सुनाई गई है।