फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Premier League Season 2: क्रिकेट सितारों की लगी बोली, 12 फ्रेंचाइजी ने चुने अपने हीरो

Fri, 17 Jul 2026 09:32 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कुछ खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिससे ऑक्शन का रोमांच और बढ़ गया। अब सभी टीमें बन गई। हर टीम में 16-16 खिलाड़ी लिए गए है। जल्द ही मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात के साथ एयूपीएल-2 का क्रिकेट महाकुंभ शुरू होगा। 
विज्ञापन
अमर उजाला प्रीमियर लीग (एयूपीएल) सीजन-2 का ऑक्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला प्रीमियर लीग (एयूपीएल) सीजन-2 के ऑक्शन में 16 जुलाई को क्रिकेट प्रतिभाओं की बोली लगी। नीलामी में 12 फ्रेंचाइजी ने 962 खिलाड़ियों में से अपनी रणनीति के अनुसार खिलाड़ियों का चयन किया। ऑक्शन में फ्रेंचाइजी मालिकों और टीम प्रबंधन के बीच बेहतर खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने की होड़ देखने को मिली।

विज्ञापन


जीटी रोड स्थित होटल रमाडा में शाम चार बजे नीलामी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर वैद्य राधेश्याम सारस्वत, संदीप भारद्वाज, प्रवीण भारद्वाज, राहुल चौहान, नितिन अग्रवाल, मृणाल गुप्ता, विशाल शर्मा ने किया। ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों का चयन 13 जुलाई को श्री महेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर हुए ट्रायल के आधार पर किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

चयनकर्ता अनुज चौधरी, सौरभ चौधरी, विपिन शर्मा और प्रशिक्षक अजय शर्मा ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, विकेटकीपिंग और फिटनेस के आधार पर खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया था। ऑक्शन में ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को टीमों ने प्राथमिकता दी।
कुछ खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिससे ऑक्शन का रोमांच और बढ़ गया। अब सभी टीमें बन गई। हर टीम में 16-16 खिलाड़ी लिए गए है। जल्द ही मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात के साथ एयूपीएल-2 का क्रिकेट महाकुंभ शुरू होगा। संचालन अमन शर्मा ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें