निरीक्षक क्राइम डी एन त्रिपाठी, एस. आई. दिनेश चन्द्र ने यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। कालेज प्रवन्धक ई.हिमांशु शर्मा ने कहा कि सड़क पर दुपहिया वाहन चलाते समय पीछे बैठने वाली सवारी को भी हैल्मेट अवश्य लगाना चाहिए तथा चारपहिया वाहन में सीट बैल्ट जरूर लगानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रिंसिपल श्रीप्रकाश सृजन ने कहा कि अमर उजाला सामाजिक सरोकारों को लेकर अग्रणी रहा है। अमर उजाला द्वारा पुलिस पाठशाला के माध्यम से पुलिस की कार्यप्रणाली की उपयोगी जानकारी प्रदान करने का प्रयास है।
पाठशाला में छात्रों व शिक्षकों का आह्वान किया गया कि जो जानकारी यहां मिली है, उससे परिजनों व समाज के लोगों को भी सजग करें। इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर डॉ. अनुराधा शर्मा एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।