पौधरोपण करती प्रगति चौहान, आरजे ज्योति, वैभव शर्मा, कनिष्का व विशाल गांधी।
- फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले शुक्रवार को विक्रम कालोनी स्थित किलकारी अस्पताल में मास्क और सैनिटाइजर का वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया।
यहां नवजात शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मेहरोत्रा ने कहा कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है और अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखना पड़ेगा। इसके बाद प्रगति फाउंडेशन के साथ मिलकर ज्ञान सरोवर कालोनी में पौधे लगाए गए। मास्क और सैनिटाइजर वितरण में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राखी मेहरोत्रा ने मरीजों को जागरूक करते हुए कहा कि अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोरोना बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा असरदार है। ऐसे में उनसे मिलते समय मास्क लगाएं व हाथों को सैनिटाइज करें। घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनें। अनजान वस्तुओं और स्थानों पर स्पर्श होने पर हाथों को सैनिजाइज करें। तभी कोरोना से बचाव संभव है।
इस दौरान सीता मेडिकोज के डायरेक्टर अमित मेहरोत्रा व अजय मेहरोत्रा का सहयोग रहा। इसके बाद प्रगति फाउंडेशन के बैनरतले अलीगढ़ नगर निगम की ब्रांड एबेंस्डर और अंतरराष्ट्रीय मॉडल प्रगति चौहान, आरजे ज्योति, कोरियोग्राफर वैभव शर्मा, कनिष्का वशिष्ठ, मित्रा इंड्रस्ट्रीज से विशाल गांधी ने ज्ञान सरोवर कालोनी में पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही इनकी देखभाल का जिम्मा भी लिया। यहां प्रगति चौहान ने कहा कि वृक्षों से ही पर्यावरण संतुलित रहता है। इसीलिए हर किसी को कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए। उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।
मास्क और सैनिटाइजर वितरण करते डॉ. राखी मेहरोत्रा और डॉ. विकास मेहरोत्रा।- फोटो : CITY OFFICE