फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : प्रधानमंत्री कार्यालय के बिजलीकर्मी की मां से पड़ोसियों का झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी गेट पला भगवान नगर के रहने वाले दिल्ली प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात बिजलीकर्मी की मां के साथ यहां पड़ोसियों ने मारपीट कर दी। सूचना देर रात एसएसपी आवास पर आई तो सूचना पर इलाका पुलिस मोहल्ले में पहुंची। जहां देर रात पड़ोसियों को हिरासत में लेकर थाने बैठा दिया गया था। मामला महिलाओं में आपसी बहस का निकलकर आया है। देर रात तहरीर लिखी जा रही थी।
विज्ञापन

भगवान नगर इलाके के मनोज कुमार दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय में बतौर बिजलीकर्मी हैं। यहां उनकी मां प्रेमवती व अन्य परिजन रहते हैं। देर रात उनकी मां का पड़ोस की महिलाओं से किसी बात पर विवाद हो गया और मारपीट तक कर दी। जब यह सूचना परिवार के जरिये मनोज को मिली तो उन्होंने तत्काल एसएसपी आवास पर यह सूचना दी। इस सूचना के जरिये सासनी गेट की खिरनी गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसआई सासनी गेट जयप्रकाश के अनुसार महिला प्रेमवती का पड़ोस की महिलाओं से मामूली सी बात पर विवाद हो गया था। इसे लेकर मारपीट कर दी। मामले में दो पड़ोसी हिरासत में हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें