जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले स्टाफ, कर्मचारियों और राहगीरों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए। साथ ही सभी को जागरूक भी किया गया।
इस दौरान उप शिक्षा निदेशक इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी ने कहा कि कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सभी लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि इस समय सामाजिक दूरी के साथ खुद को सैनिटाइज करते रहें। मास्क का अधिक से अधिक उपयोग करें। इससे संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम होता है ।
एडी बेसिक पूरन सिंह ने कहा कि अगर घर से बाहर जा रहे हैं तो मास्क को पहनकर निकलें। सार्वजनिक स्थानों पर अगर किसी वस्तु - विशेष को स्पर्श किया है तो तुरंत हाथों को सैनिटाइज करें या साबुन से भी हाथ धो लें। मास्क और सैनिटाइजर का वितरण हाथरस के वर्धवारी स्थित ठा. मुकुंद सिंह जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह के सहयोग से किया गया। उनके सहयोग पर एडी बेसिक और उप शिक्षा निदेशक ने आभार जताया। इस मौके पर डायट प्रवक्ता मोनिका शर्मा, शरद कुमार आर्य, नेहा श्रीवास्तव, सोनम सिंह, गिरिराज, धर्मेंद्र, राजकुमार, सुमित, अवधेश कुमार चौहान, किशोर कुमार सक्सेना, जितेंद्र, मनीष, दुष्यंत, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे ।
भुजपुरा चौराहे पर मास्क का वितरण
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले भुजपुरा चौराहे पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए राहगीरों को मास्क प्रदान किया गया। कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर तस्लीम मुख्तार, सोहराब अनीस, अनीस पहलवान, इकबाल खान, अशरफ, सलमान, साजिद, आदिल खान मौजूद रहे।
मास्क देते उप शिक्षा निदेशक आईपीएस सोलंकी और एडी बेसिक पूरन सिंह।- फोटो : CITY OFFICE