फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजा खाना लेकर लोगों के घरों तक पहुंचा अमर उजाला फाउंडेशन, घरों में रहने के लिए किया जागरूक

Wed, 08 Apr 2020 03:40 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन ने किया खाने का वितरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच एक तरफ जहां जरूरतमंद लोगों की सेवा जरूरी है, वहीं सामाजिक दूरी बनाये रखना भी उतना ही आवश्यक है। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन ने 'हमारा एक प्रयास' सामाजिक संस्था व नगर निगम के सहयोग से लोगों को घर में ही ताजा खाना पहुंचाने की पहल की है। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं, हनुमान जयंती के मौके पर हलवा बनाकर भी लोगों तक पहुंचाया गया। भोजन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने गांधीपार्क शेल्टर होम में रहने वाले लोगों को खाने के पैकेट बांटकर किया। 

इस दौरान लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया गया। वहीं एक व्यक्ति ने कपड़े धोने के लिए साबुन मांगा तो सहायक नगर आयुक्त ने इसकी व्यवस्था भी करवाई। इसके बाद टीम मामू भांजा, पला रोड, पंच नगरी, शास्त्री नगर, एडीए कॉलोनी, कांशीराम आवासीय कॉलोनी में पहुंची और एक-एक करके जरूरतमंद लोगों को घरों में ही खाना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लोगों को घरों से बाहर न निकलने और आपस में उचित दूरी बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें