फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्थापना दिवस: खबरों से सपने हुए साकार, अलीगढ़ के विकास को भी मिली रफ्तार

Thu, 23 Jan 2025 03:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

18 साल के रोमांचक सफर में अमर उजाला ने भी पूरे दमखम के साथ विकास की योजनाओं को प्रमुखता से उठाया है। साथ में जनता से जुड़े मुद्दों, उनकी निजी समस्याओं को भी सहयोगी बनके दूर कराते हुए सपनों को साकार कराया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ अमर उजाला तालानगरी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला यूनिट के अलीगढ़ स्थापना के 18 साल गुजर गए। लेकिन ऐसा लगता है कि यह कल ही बात हैं। शहरवासियों ने धूमधाम से अपने चहेते अखबार को हाथों हाथ लिया। हर सुबह लोग बेसब्री से अमर उजाला का इंतजार करते हैं। जनता के इस इंतजार में भविष्य के सपने भी होते हैं। लोग जाननजा चाहते हैं कि विकास का पहिया कब, कहां कैसे और कितना घूम रहा है। इस रोमांचक सफर में अमर उजाला ने भी पूरे दमखम के साथ विकास की योजनाओं को प्रमुखता से उठाया है। साथ में जनता से जुड़े मुद्दों, उनकी निजी समस्याओं को भी सहयोगी बनके दूर कराते हुए सपनों को साकार कराया है।

विज्ञापन


विकास के 18 प्रोजेक्ट
1-जेवर एयरपोर्ट:सारसौल चौराहे से 47 किलोमीटर दूर जेवर इंटनेशनल एयरपोर्ट से जिले के विकास को लगेंगे पंख। पिसावा में हवाईजहाज की मरम्मत का कारखाना।
2-निवेश:जिले की सीमा पर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट विकसित होने के बाद निवेश को रफ्तार मिल रही है। लगातार नए-नए उद्यम जिले में आ रहे हैं।
3-ट्रांसपोर्ट नगर: सारसौल चौराहे से दस किलोमीटर दूर लोधा के पास गांव ल्हौसरा में लगभग 39 हेक्टेयर में ट्रांसपोर्ट नगर बसने जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य एडीए करा रहा है। इसमें दो से तीन हजार रोजगार उत्पन्न होंगे।
विज्ञापन

4-डिफेंस कॉरिडोर: सारसौल चौराहे से लगभग 13 किमी दूर यूपी डिफेंस इंड्रस्ट्रियल कॉरिडोर अंडला में लगभग 52.77 हेक्येटयर में बस रहा है। पेड़ों का कटान होने के बाद उद्यमियों को जमीन हस्तांतरित की जा चुकी है। यूपीडा द्वारा तैयार हो रहे इस प्रोजेक्ट में तकरीबन दस हजार रोजगार उभरेंगे।
5-राज्य विश्वविद्यालय: सारसौल चौराहे से 11 किमी दूर लोधा के मूसेपुर गांव में स्व. राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय निर्माणाधीन है।
6-660 मेगावाट यूनिट: हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में हाल ही में 660 मेगावाट यूनिट बिजली उत्पादन का शुभारंभ हुआ है। नई यूनिट पूरे 660 मेगावाट पर काम करने लगी है।
7- रेलवे स्टेशन: अलीगढ़ रेलवे जंक्शन के सिटी साइड में जीटी रोड पर प्लेटफार्म सात से सटाकर 11 करड़ रुपये की लागत से नई इमारत तैयार की जा रही हैै। इसके तीन ब्लॉक पर वेटिंग रूम, टिकट घर, अधिकारियों के कार्यालय, जीआरपी और आरपीएफ के थाने सहित परिसर बनेंगे। दो मंजिला प्रस्तावित भवन के निर्माण के साथ प्लेटफार्म पर ढलान वाला पैदल पुल तैयार हो रहा है।
8-ई-बस सेवा:शहर के पांच रूटों पर यात्रियों को सुरक्षित और सस्ते दर पर सफर कराने के लिए पीपीपी मॉडल पर ई-बस (इलेक्ट्रिक बस) सेवा का संचालन शुरू हुआ है।
9-धनीपुर एयरपोर्ट: अलीगढ़ का धनीपुर एयरपोर्ट तैयार हो गया है। जहां से जल्द ही लखनऊ व आजमगढ़ तक के लिए उड़ानें शुरू हो गई हैं। यहां से रोज 20 सीटर जहाज उड़ान भर रहे हैं। इसके अलावा जेेवर एयरपोर्ट के लिए भी उड़ान शुरू होने की संभावना है।
10-डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर: रेलवे की डेडिकेटिड फ्रेड कॉरिडोर कारपोरेशन यानी डीएपसीसी रेल लाइन का शुभारंभ कर न्यू खुर्जा (बुलंदशहर) न्यू भाऊपुर (कानपुर) तक हो चुका है। इससे अलीगढ़ के ताला और हाडईवेयर कारोबारियों को देशभर में कहीं भी वह अपना माल आसानी से ट्रेनों के जरिए भेज सकेंगे।  2.5 किमी लंबंा कंटेनर यार्ड भी न्यू दाऊद खां स्टेशन पर बनाया गया है।
11-गंगा सांकरा पुल: अलीगढ़-बरेली को जोडऩे वाला गंगा सांकरा पुल का निर्माण पूरा हो चुका है। इससे अलीगढ़ से बरेली की दुरी कम होगी और यात्रा खर्च के साथ लोगों के समय की बचत होगी।
12-स्मार्ट सिटी परियोजना: 800 करोड़ रुपये से अधिक की स्मार्ट सिटी परियोजना से शहर में विकास के कार्य हो रहे हैं। कुछ जगहों को सुंदर बनाया जा रहा है। कुछ नए प्रोजेक्ट लांच किए गए हैं।
13-सेफ सिटी:स्मार्ट सिटी के तहत शहर में सीसीटीवी का जाल बिछा दिया गया है। हर चौराहे व बाजारों में सीसीटीवी लगवाए गए हैं। साथ में अब निजी क्षेत्र के सीसीटीवी भी इससे जोड़े जा रहे हैं।
14-अंतरजनपदीय बस स्टैंड:सारसौल चौराहे पर पीपीपी मोड पर अंतरजनपदीय बस स्टैंड विकसित किया जा रहा है। जो एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाओं से युक्त होगा।
15-ख्यामई औद्योगिक क्षेत्र:गभाना के ख्यामई में एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया है, जहां नई इकाइयों स्थापित करने के लिए जगह दी जा रही है।
16-डिफेंस कॉरिडोर पार्ट-2:डिफेंस कॉरिडोर की एक इकाई पनैठी के आगे विकसित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए जमीन पसंद कर ली गई है। उसके अधिग्रहण की अनुमति ली जा रही है।
17-ग्रेटर अलीगढ़:एडीए द्वारा पलवल रोड पर लोधा के पास ग्रेटर अलीगढ़ के नाम से नई आवासीय योजना लाई जा रही है, जो शहर के विकास में नया इतिहास रचेगी।
18-ओलंपिक स्तर का स्टेडियम:स्मार्ट सिटी के तहत ओलंपिक स्तर का मिनी स्टेडियम नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन है। इसके बनने पर खेल सुविधाओं में काफी राहत मिलेगी।

इन 18 मुद्दों पर और लगी मोहर

1-कानपुर शताब्दी का ठहराव।
2-जेल रोड ओवरब्रिज निर्माण।
3-यमुना एक्सप्रेस वे का जिकरपुर आंदोलन।
4-सौ वर्ष पुराने भूमि अधिग्रहण कानून में बदलाव।
5-सिल्ट सफाई में आया बड़ा बदलाव।
6-27 साल बाद खुला डीएस कॉलेज ऑडिटोरियम।
7-जिन्ना की तस्वीर का मुद्दा सबसे पहले उठाया।
8-कमिश्ररी मुख्यालय स्थापना उठी, बात बनी।
9-तेहरान में फंसे नौ युवकों की रिहाई हुई।
10-एलमपुर सरकारी आवासों से अवैध कब्जे हटे।
11-टप्पल गढ़ी सूरजमल के अमित की किडनी बदलवाई।
12-सिरसा की कुपोषित लक्ष्मी सहित सौ बच्चों की जिंदगी रोशन की
13-आठ वर्ष बाद हत्या के जुर्म से बरी हुआ दिलालपुर का श्यौराज।
14-इगलास के अंकित के ऑपरेशन में बड़ा सहयोग किया।
15-पालीरजापुर के दक्ष के दिल के ऑपरेशन में सहयोग किया।
16-मेडिकल कॉलेज को एंबुलेंस माफिया के चंगुल से मुक्त कराया।
17-स्टेडियम में बाहरी खिलाडिय़ों के लिए छात्रावास की सुविधा।
18-अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से कई के सपनों को पंख लगाया।

अलीगढ़ में स्वास्थ्य
-450 पंजीकृत डॉक्टर जिले में चला रहे हॉस्पिटल
-1 जेएन मेडिकल कॉलेज दे रहा हैं लगातार सेवाएं
-3 जिला स्तरीय संयुक्त चिकित्सालय भी हैं संचालित
-60 सीएचसी/पीएचसी सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्र भी

यह भी जानें
-1210 गांव जिले में
-12 नगर निकाय भी
-30 थाने जिले में हैं
-12 ब्लाक भी हैं यहां
-5 तहसीलों का जिला
-1 नगर निगम भी है
-7 विधानसभा क्षेत्र
-2 संसदीय क्षेत्र भी
-3650 स्क्वायर किमी एरिया
-3673889 है आबादी आबादी

 
विज्ञापन

अमर उजाला ने इनके जीवन में लाया बदलाव

-2004 में हरियाणा पुलिस द्वारा घर से गिरफ्तार कर ले जाए गए बरला के गांव दिलालपुर के बेगुनाह श्यौराज को उम्रकैद की सजा हो गई। अमर उजाला ने श्यौराज की पत्नी सुनीता और मासूम बच्चों की आवाज उठाई। बात अलीगढ़ से लखनऊ, चंडीगढ़ और दिल्ली तक पहुंची। समय जरूर लगा मगर बेगुनाह श्यौराज को बेकुसूर मानकर 2012 में रिहा किया गया। उसके माथे से अपराध का कलंक हटा। इसके लिए पूरा परिवार अमर उजाला का आभारी रहता है।
-बिजौली के गांव सिरसा की 9 वर्षीय बेटी लक्ष्मी कुपोषण का शिकार थी और उसके तालु में छेद था। वह इलाज के लिए हरियाणा के सहारे थी। 2018 में लक्ष्मी की आवाज अमर उजाला बना। विषय मुद्दा बना। लक्ष्मी को अलीगढ़ में इलाज मिला। आज वह स्वस्थ है। साथ में 100 करीब अन्य बच्चों के भी इलाज हुए। लक्ष्मी का परिवार आज भी अमर उजाला का आभारी है।
-2013-14 में भारतीय सेना में चयनित टप्पल के गढ़ी सूरजमल के अमित की किडनी खराब हो गई। किडनी बदलने के लिए और उपचार के लिए आर्थिक सहायता कराने में अमर उजाला ने अमित के परिवार की मदद की। इस सहयोग के सहारे उसकी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज चला और किडनी बदली गई। इस प्रयास से अमित का परिवार अमर उजाला का आभारी है।
-इगलास की मास्टर कालोनी के बबलू को दिल की बीमारी थी। उसकी इस बीमारी में इलाज के लिए अमर उजाला ने परिवार की मदद की। समाज के लोगों को जगाकर बच्चे के इलाज में सहयोग कराया। आज यह परिवार भी अमर उजाला का आभारी है।

भविष्य में इस दिशा में भी उठेंगे बड़े कदम
भविष्य को लेकर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने महायोजना 2031 पर काम शुरू करा दिया है। जिसमें सभी प्रमुख विकास योजनाओं को समाहित करके अलीगढ़ को एक खूबसूरत शहर में तब्दील करने की योजना है। इसके लिए एडीए के अधिकारियों ने स्थलीय सर्वे शुरू कर काम प्रारंभ कराया है। महायोजना में अलीगढ़-पलवल हाइवे पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। क्योंकि भविष्य में अलीगढ़ इसी रोड के सहारे सीधे नोएडा-एनसीआर से जुड़ेगा। अलीगढ़-पलवल हाइवे पर ही अंडला में डिफेंस इंड्रस्ट्रियल कॉरिडोर, लोधा में स्व. राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, ल्हौसरा में ट्रांसपोर्टर नगर बस रहा है। गभाना से लोधा आने वाली नहर की पटरी पर एक बाईपास रोड बनने का प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया है। जिससे  गभाना से राज्य स्तरीय विवि तक आने वालों को एक नया रोड मिलेगा।

दूसरी ओर शहर अलीगढ़ कानपुर जीटी रोड हाइवे की ओर बढ़ रहा है। छर्रा अड्डा के बाद दो दशक पहले जहां कुछ नहीं होता था। अब पनैठी-बोनेर तक दायरा बढ़ चुका है। पनैठी से आगे अलीगढ़-कानपुर हाइवे का निर्माण तेजी से पूरा होने की ओर है। वर्ष 2024 तक फोरलेन हाइवे का काम पूरा हो जाएगा। जिससे अलीगढ़ से सिकंदराराऊ, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, बेवर, इटावा, कानपुर तक का सफर चार घंटे में पूरा हो जाया करेगा। इस रोड पर कई रियल एस्टेट और व्यावसायिक इकाइयां भी स्थापित हो रही हैं। धनीपुर हवाई पट्टी मिनी एयरपोर्ट में तब्दील हो चुका है। यहां से जेवर एयरपोर्ट के लिए छोटी उड़ान, टैक्सी सेवाएं, ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र आदि बनेंगे। धनीपुर हवाई पट्टी में संचालित लाइंग क्लब भविष्य में एयरपोर्ट के ग्राउंडं स्टाफ की ट्रेनिंग भी यहाां से शुरू कराने की तैयारी में है। जिसकी मांग जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद बढ़ेगी।

125 किमी दूर मिलेगा डेढ़ लाख रोजगार
भविष्य का मुद्दा छिड़े तो हर कोई रोजगार पर तीखी बहस करता है। बेरोजगारी का मुद्दा जोर शोरों से उठाया जाता है। उठाया भी क्यों न जाए। बढ़ती आबादी के बीच अपने आपको स्थापित करने की चाह हर युवा की होती है। अगर रोजगार के मामले में देखा जाए तो अलीगढ़ का सुनहरा भविष्य है। क्योंकि अलीगढ़ से 125 किमी की दूरी पर एनसीआर है। जहां डेढ़ लाख रोजगार भविष्य की राह आसान बनाएंगे। नोएडा, गाजियाबाद, पलवल, दिल्ली और पूरे एनसीआर की दूरी अधिकतम 125 किमी है। अलीगढ़ गाजियाबाद-दिल्ली हाइवे पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं तो अलीगढ़ पलवल हाइवे का काम पूरा हो रहा है। इस रोड पर सारसौल चौराहे से महज कुछ ही दूरी पर राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर, डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। इसके साथ ही नोएडा में जेवर एयरपोर्ट और फिल्म इंड्रस्ट्री का प्रोजेक्ट नए रोजगार पैदा करेगा। भविष्य में आने वाले बड़े प्रोजेक्ट भी इसी रोड के जरिए अलीगढ़ से जुड़ेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें