फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, सड़क पर नहीं दिखे नमाजी, वक्फ बिल विरोध में बांधी काली पट्टी

Fri, 28 Mar 2025 02:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने सुकून की सांस ली। जामा मस्जिद पर नमाजियों ने नमाज पढ़ी। वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी भी बांधी गई।
विज्ञापन
जामा मस्जिद पर अलविदा जुमा की नमाज पढ़ते नमाजी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलविदा जुमा की नमाज अलीगढ़ शहर में शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मस्जिदों के आस-पास आरएएफ व पीएसी तैनात की गई। साथ ही पुलिस और प्रशासन ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी।

विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन अलविदा जुमा को लेकर पहले से ही अलर्ट था। चप्पे-चप्पे पर आरएएफ व पीएसी तैनात की गई थी। साथ ही ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही थी। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में अलविदा जुमा की नमाज नमाजियों ने जामा मस्जिद के अंदर और मस्जिद के दरवाजे के बाहर खाली फड़ स्थल पर पढ़ी। सड़क पर कोई भी नमाजी नजर नहीं आए। शहर मुफ्ती ने नमाजियों से मस्जिद के अंदर नमाज पढ़ने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ की ऊपर कोर्ट कोतवाली इलाके की जामा मस्जिद पर बड़ी तादाद में नमाजी जुमा अलविदा की नमाज  पढ़ने पहुंचे। साथ ही वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी भी बांधी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें