फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी गौरव का सपा से नाता

विज्ञापन
हाथरस के सासनी में हुई हत्या का मुख्य आरोपी गौरव सौंगरा पूर्व मंत्री शिवपाल यादव के साथ - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव नौजरपुर में छेड़खानी के मुकदमे में समझौते के लिए किसान की हत्या का आरोपी गौरव सोंगरा उर्फ रुद्राक्ष पंडित सपा का सक्रिय कार्यकर्ता है। उसने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट पर खुद को सपा छात्र सभा की प्रदेश कमेटी का पूर्व विशेष आमंत्रित सदस्य प्रचारित कर रखा है और अलीगढ़ की बरौली विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहा है। आखिरी पोस्ट दो दिन पहले तीन मार्च को सपा मुखिया अखिलेश यादव की टप्पल रैली में चलने के आह्वान की है।
विज्ञापन

जवां क्षेत्र के गांव सोंगरा निवासी गौरव सोंगरा उर्फ रुद्राक्ष पंडित की अलीगढ़ में एक फ्लैक्स कारोबारी संग साझेदारी है। वह बरौली क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहता है। उसके सोशल मीडिया से जुड़े फेसबुक एकाउंट पर गौर करें तो लंबे समय से सपा नेताओं से करीबी जगजाहिर है।
अपने इन्फो स्टेटस में उसने खुद को सपा छात्र सभा की पूर्व कमेटी का विशेष आमंत्रित सदस्य व सपा ब्राह्मण सभा का अध्यक्ष लिख रखा है। साथ में तमाम पोस्ट ऐसी हैं, जिनमें अखिलेश यादव से लेकर सपा के स्थानीय तमाम नेताओं के फोटो सहित हैं, जिस पर खुद को बरौली विधानसभा से दावेदारी प्रचारित कर रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी की स्वागत रैली में भी वह प्रमुख रूप से शामिल रहा और मुख्य भूमिका में रहा। उससे संबंधित फोटो भी फेसबुक पर हैं। इतना ही नहीं, शहर के क्वार्सी चौराहे के आसपास लगी तमाम होर्डिंग में खुद को सपा नेता के रूप में प्रचारित करता दिख रहा है। इसके अलावा पिछले दिनों प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का भी अलीगढ़ में अपने फार्म हाउस पर बुलाकर स्वागत किया था, जिसके फोटो आज भी उसके फेसबुक एकाउंट पर हैं। इसके अलावा अन्य कई पार्टियों के दिग्गज नेताओं संग भी फोटो फेसबुक पर हैं।
विज्ञापन

- गौरव सोंगरा का हमारी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। चूंकि वह होर्डिंग का व्यापार करता है, इसलिए तमाम नेताओं के साथ फोटो लगवा रखे हैं।
- गिरीश यादव, सपा जिलाध्यक्ष, अलीगढ़
- आरोपी गौरव को मीडिया पर सपा का नेता बताया जा रहा है। उसका न तो हमारी पार्टी से कोई नाता है और न हमारी पार्टी का उससे।
- रामजीलाल सुमन, राष्ट्रीय महासचिव, सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें