फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : महिला कपड़े धोती रही और माल उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के अनूपशहर रोड एफएम टॉवर के पास ग्रीन अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक फ्लैट में घुसकर कीमती माल पार कर दिया। घटना एक बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर के घर उस समय हुई, जब व्यापारी अपनी दुकान पर था और उसकी पत्नी फ्लैट की बालकनी में कपड़े धोने में व्यस्त थी। इसी दौरान घुसे चोर जेवरात नकदी सहित कीमती माल ले गए। खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर सी-5 में रहने वाले फैसल अली पुत्र मुजफ्फर अली के अनुसार वह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर पहुंच गए थे। इसी दौरान करीब 11:30 बजे से 12:30 बजे के बीच घर में मौजूद उनकी पत्नी बालकनी में कपड़े धोने में व्यस्त हो गईं। इसी दौरान चोर घर में घुसे और अलमीरा आदि की तलाशी लेकर चार सोने के कंगन, दो अंगूठी व 50 हजार रुपये नकद ले गए। पत्नी जब बालकनी से घर में आई तो सामान बिखरा देख माजरा समझ गई। इस सूचना पर फैसल भी पहुंच गए और पुलिस बुला ली। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर से झपट लिया मोबाइल
महानगर के सिविल लाइंस के शौकत मंजिल निवासी जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर वासिफ की पत्नी डॉ. दीवा भी मेडिकल में ही डॉक्टर हैं। बुधवार देर शाम वह अपने घर से निकलकर बाजार जा रही थीं। तभी बाइक सवार झपटमार उनका मोबाइल छीन ले गए। महिला के शोर पर आसपास के लोग जमा हो गए। बाद में पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बदमाशों की खोज शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें