फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अतरौली में दहेज के लिए महिला को जलाकर मारा, जांच में जुटी पुलिस 

Wed, 15 Apr 2020 10:17 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
घटना की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अतरौली कोतवाली के गांव औरेनी दलपतपुर में एक महिला की आग से जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। ससुराल वाले घर से भाग गए। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


जिला एटा के थाना मारहरा के गांव खकरई निवासी अरविंद पुत्र रमेश चंद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहन राखी की शादी तीन माह पूर्व 17 जनवरी गांव औरेनी दलपतपुर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र अगन पाल सिंह के साथ की थी। आरोप है कि  शादी के बाद ससुरालीजन दहेज में कार व भैंस व नगदी की मांग को लेकर राखी को उत्पीड़न करते थे।

आरोप है कि कई दिनों से राखी को प्रताड़ित भी किया जा रहा था, बुधवार दोपहर घर में छत के कमरे में आग लगाकर राखी की हत्या कर दी। इसके बाद घर के लोग भाग गए। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किये। कोतवाल धर्मेंद्र पवार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें