फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: तमंचों सहित महिला दबोची, अन्य कई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के देहलीगेट इलाके में तमंचों की सप्लाई देने आई एक महिला को गिरफ्तार किया है। हालांकि महिला से पूछताछ में पुलिस बहुत कुछ नहीं उगलवा पाई है। मगर अब उसके मोबाइल की मदद से उसके गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह एक महिला को संदेह के आधार पर रोका और बैग की तलाशी ली तो उसमें सात तमंचे मिले। महिला की पहचान सराय मियां की नसीमा उर्फ कम्मो के रूप में हुई है। उसकी ससुराल सीमापुरी दिल्ली में है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह महिला तमंचे कहां से लाई और कहां देने जा रही थी। इस सवाल का जवाब तलाशने के प्रयास जारी है। ताकि उसके नेटवर्क तक पहुंचा जा सके।
इधर, महुआ खेड़ा पुलिस ने ब्रजेश व तेजपाल को तमंचों सहित दबोचा है। सासनी गेट पुलिस ने जुआ खेलते में वैदिक विहार से तरुण व वेदप्रकाश को दबोचा है। रोरावर पुलिस ने चोरी के मोबाइल सहित अरमान व अकरम को दबोचा है।
विज्ञापन

ऑटो में छूटा बैग पुलिस ने कराया बरामद
इंट्रीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर की मदद से पुलिस ने ऑटो में छूटा सामान परिवार को बरामद कराया है। गंगीरी के सूरजपाल सिंह दिल्ली से बृहस्पतिवार सुबह त्योहार मनाने आए और गांव जा रहे थे। गांधीपार्क बस स्टैंड से ऑटो में छर्रा अड्डा पहुंच गए।
इस दौरान बैग ऑटो में रह गया, जिसमें कीमती सामान था। इस सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से कुछ ही देर में टेंपो ट्रेस किया और चालक भदेसी रोड के सोनू को बुलाया गया। उसने अपने टेंपो में छूटा बैग वापस कराया। इस पर वह खुशी खुशी घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें