फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एएमयू की विचारधारा को पूरा देश जानता है : राजू भैया

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर द्वारा कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया था, जिसका कुछ कथित छात्र विरोध कर रहे हैं। यह जानकारी मिलने के बाद कल्याण सिंह के पुत्र एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि एएमयू की रीति एवं विचारधार को पूरा देश जानता है।
विज्ञापन

इस प्रकरण पर राजू भैया ने मीडिया से कहा कि परिसर में विरोध के पोस्टर चिपकाने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दुश्मन के निधन पर भी लोग उसके दरवाजे पर जाते हैं। यह हमारी संस्कृति में है। हम इस घटना पर कुलपति से बात करेंगे। वह सरकार को पूरी बात बताएं।
क्या एएमयू में होने वाले विवादित मामलों में सुधार नहीं होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा था कि कल्याण सिंह ने देश के सार्वजनिक जीवन और उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें