फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: जब मोदी-योगी 18 से 20 घंटा काम कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों से प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 से 20 घंटे काम कर सकते हैं तो हम लोग क्यों नहीं कर सकते।
सुरेश राणा शुक्रवार को सर्किट हाउस में भाजपा की समन्वय बैठक में बोल रहे थे। बंद कमरे में महानगर एवं जिला इकाई की अलग-अलग बैठक हुई। इसमें राज्यमंत्री संदीप सिंह, एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह, हाथरस के सांसद राजवीर दिलेर एवं प्रदेश मंत्री पूनम बजाज को छोड़कर अधिकतर जन प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों से कहा गया कि
विज्ञापन

वह जनता के साथ ही पार्टी के मंडल स्तर के दायित्व वाले कार्यकर्ताओं के साथ अलग से संवाद करें। संगठन व जन प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधि व जनता के बीच भी बेहतर संवाद बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही कहा कि अब हर माह के प्रथम रविवार को समन्वय बैठक होगी। यह भी कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नेता एवं कार्यकर्ता के माध्यम से घर-घर पहुंचनी चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें। एमएलसी चुनाव पर भी चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि एमएलसी चुनाव में सभी को लग जाना है। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, सांसद सतीश गौतम, विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, दलवीर सिंह, रवेंद्रपाल सिंह, अनूप प्रधान, राजकुमार सहयोगी, श्योराज सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बलिया की घटना पर चुप्पी साध गए प्रभारी मंत्री
अलीगढ़। बलिया में एसडीएम, सीओ एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में एक व्यक्ति की हत्या के सवाल को प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने यह कहकर टाल दिया कि इसके बारे में उन्हें ठीक से जानकारी नहीं है। वह बुलंदशहर से अलीगढ़ आ गए। वह घटना के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद कुछ कहने की स्थिति में होंगे। उल्लेखनीय है कि बलिया की घटना के बाद से प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। महिलाओं के साथ भी हिंसक घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही है। ऐसे सवालों का जवाब देने से भाजपा नेता बच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें