फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: शिक्षित बेरोजगारों की उम्मीदों को लगे पंख: सुरेश राणा

विज्ञापन
अलीगढ़: कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किये प्रभारी मंत्री सुरे? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मेहनत का कोई शॉर्ट कट या विकल्प नहीं होता है। यदि आप सही रास्ता चुनते हैं तो आगे का जीवन स्वर्णिम होता है। नियुक्ति पत्र पाकर दीपावली से पहले दीपावली जैसा माहौल बन रहा है। शिक्षित बेरोजगारों की उम्मीदों को पंख लग रहे हैं। प्रदेश के लोगों ने जो नहीं सोचा था। वह सार्थक हो रहा है। ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की वजह से संभव हुआ है। यह उद्गार शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने 279 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति प्रमाणपत्र वितरित करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग ने लंबी लड़ाई के बाद 69 हजार शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। इसके परिणाम स्वरूप पूरे प्रदेश में 31277 एवं जनपद में 279 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में काफ ी संख्या में ऐसे शिक्षामित्र भी हैं, जो लगभग 16 साल से नियमित शिक्षक होने का सपना देख रहे थे। आज प्रदेश सरकार की स्पष्ट एवं पारदर्शी नीति के चलते उनका सपना पूरा ही नहीं हुआ है। बल्कि योग्यता के समान अवसर भी प्रदान हुए हैं। यहां मिशन प्रेरणा के अंतर्गत किए जा रहे अभिनव प्रयासों के बारे में फिल्म के माध्यम से जानकारी भी प्रदान की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने अंजली शर्मा, करूणा, योगेश कुमार, निर्भय प्रताप सिंह, जितेंद्र शर्मा को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए और सभी को उज्ज्वल भविष्य एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं। यहां सांसद सतीश गौतम, बरौली विधायक दलवीर सिंह, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक संजीव राजा, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, खैर विधायक अनूप प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष चौ ऋ षिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मानव महाजन समेत जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, सीडीओ अनुनय झा, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें