नॉन ड्रिंकिंग वाटर प्लांट संचालकों ने विद्यानगर स्थित सील प्लांट को खोलने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में पूरे जनपद में हड़ताल की चेतावनी दी है।
नॉन ड्रिंकिंग वाटर प्लांट संचालकों के एसोसिएशन के पदाधिकारी बुधवार को नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में सहायक नगर आयुक्त रोहित सिंह से मिले और नगर निगम द्वारा विद्यानगर में सील किए गए प्लांट को खोलने की मांग की। प्लांट संचालकों का कहना है कि बिना नोटिस एवं पूर्व सूचना के प्लांट को अवकाश के दिन रविवार को सील कर दिया गया। संचालकों का कहना है कि पिछले एक साल में नगर निगम द्वारा किसी भी नॉन पैकेज ड्रिंकिंग वाटर प्लांटों को किसी भी प्रकार का प्रपत्र जारी नहीं किए गए।
नगर निगम में अगस्त 2019 में वाटर एसोसिएशन के साथ जल कल विभाग में महाप्रबंधक के साथ बैठक की था। उसमें सदस्यों को जल बचाव के सुझाव दिए गए। यह भी तय हुआ कि कोई भी नियम लागू करने से पहले नगर निगम द्वारा एसोसिएशन को निर्देशित किया जाएगा। परंतु बिना किसी पूर्व सूचना के प्रदीप गर्ग का प्लांट सील कर दिया गया है। अश्वनी पंडित, अमित गुप्ता, दयाशंकर जैन, राकेश गोल्ड, शान मोहम्मद, सुखदेव वार्ष्णेय, प्रशांत सिंह, प्रमोद, अखिल कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद थे।
---