फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ की वॉलीबॉल टीम बनी चैंपियन, प्रयागराज को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
झांसी में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में विजेता अलीगढ़ की वॉलीबॉल टीम।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
झांसी में 22 से 24 मार्च तक आयोजित राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में अलीगढ़ की वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को खेले गए फाइनल में प्रयागराज को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल सहित आगरा, बरेली, गोरखपुर, झांसी, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी की टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मैच में अलीगढ़ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25-15 अंकों से जीत दर्ज की। कोच सुभाष राजपूत ने बताया कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर टीम ने दूसरी बार फाइनल जीतकर इतिहास दोहराया है। विजेता टीम में कप्तान पायल शर्मा के नेतृत्व में नंदिनी, वर्षा, कंचन, प्रिया, तमन्ना और राधिका पायल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें