सुरक्षा और सफाई भी सवालों में
वेंडिंग जोन में सफाई व्यवस्था नियमित नहीं होने से कूड़ा जमा होने की शिकायतें हैं। रात के समय पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर भी दुकानदार सवाल उठा रहे हैं। राकेश कुमार, हरिओम, मुकेश कुमार आदि दुकानदारों का कहना है कि जब तक बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलेंगी, तब तक वेंडिंग जोन में कारोबार करना मुश्किल रहेगा।
बोले दुकानदार
कई वेंडिंग जोन में दुकानें खाली नहीं हैं और कई में आवंटन मनमाने तरीके से किए गए हैं। अपात्रता की श्रेणी के बाद भी एक ही परिवार के पांच-पांच सदस्यों को आवंटन कर दिए गए हैं। पात्र दुकान आवंटन के लिए भटक रहे हैं।- खालिद, नई बस्ती
वेंडिंग जोन भले ही बना दिए गए हैं, लेकिन यहां न दुकानदारों के लिए कोई सुविधा है और न ही ग्राहकों के लिए ही कोई सुविधा उपलब्ध हो सकी है। ऐसे में महंगी दरों पर काैन दुकान लेगा। इससे तो बेहतर है कि ठेल-ढकेल को सड़क किनारे कहीं भी लगा लो।- फहीम, माल गोदाम
शहर में जितने भी वेंडिंग जोन बने हुए हैं, उन्हें व्यवस्थित कराकर पथ विक्रेताओं को शिफ्ट किया जा रहा है। योजना के तहत वेंडिंग जोन में इंटरलॉकिंग, बैरिकेडिंग कराने के साथ वहां सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 796 में से 710 दुकानदारों को आवंटन कर दिया गया है। अगर एक सप्ताह में उन्होंने दुकानें शुरू नहीं कीं तो नोटिस देकर आवंटन निरस्त किया जाएगा।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त