न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राज्य स्तरीय पटकथा लेखन प्रतियोगिता-2021 में विकासखंड अकराबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय जुझारपुर की सहायक अध्यापिका वर्षा श्रीवास्तव को प्रदेश में आठवां स्थान मिला है।
यह प्रतियोगिता प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए जनवरी में हुई थी। प्रथम चरण में जनपद स्तर पर पटकथाएं डायट पर चयनित की गईं। द्वितीय चरण में चयनित पटकथाओं का मूल्यांकन राज्य स्तर पर एससीईआरटी उत्तर प्रदेश लखनऊ में कराया गया।
मूल्यांकन के आधार पर 37 पटकथाएं चयनित की गईं। वर्षा द्वारा लिखित पटकथा ‘वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई है’ को प्रदेश में आठवां स्थान मिला है। उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य डॉ. इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी, बीएसए सतेंद्र कुमार ने शिक्षिका वर्षा को बधाई दी है। ब्यूरो