फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पीएम स्वामित्य योजना में चल रहे सर्वे का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा में तीन फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। इन फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मंगलवार को प्रथम पाली में परीक्षा केंद्र चौधरी हरदम सिंह इंटर कॉलेज इगलास में सनी तोमर पुत्र ज्ञान सिंह तोमर परीक्षा दे रहा था, जो आरपी इंटर कॉलेज इलियासपुर का छात्र है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक व सचल दल प्रभारी मनोरमा ठाकुर ने संदिग्ध होने पर सनी से पूछताछ की।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह पूर्व में हाईस्कूल की परीक्षा दे चुका है। उसके फोटो का भी मिलान नहीं हो रहा था। केंद्र व्यवस्थापक ने छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। परीक्षा केंद्र गोल्डन बर्ड इंटर कॉलेज पिसावा में सचल दल प्रभारी रश्मि गुप्ता के निरीक्षण में भूरा पुत्र बेनीराम के स्थान पर विकास परीक्षा देते मिला।
फर्जी परीक्षार्थी विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। परीक्षा केंद्र गायत्री स्मारक पब्लिक इंटर कॉलेज चंडौस में एसडीएम गभाना ने सर्वेश कुमार पुत्र रामवीर सिंह के स्थान पर शिव कुमार पुत्र रामवीर को परीक्षा देते पकड़ा। शिव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट : अंग्रेजी की निरस्त परीक्षा आज
यूपी बोर्ड के इंटर के अंग्रेजी विषय की निरस्त परीक्षा बुधवार को होगी। पहली पाली में सुबह आठ बजे निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। 30 मार्च को पेपर लीक होने के चलते अंग्रेजी विषय की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार को 30 मार्च की दूसरी पाली में निरस्त अंग्रेजी विषय नए व पुराने पाठ्यक्रम की परीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्रों पर औसत उम्र से ज्यादा दिखने पर उनके अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, आंतरिक सचल दल, अवमोचक, कंप्यूटर ऑपरेटर, बंडल वाहक, लिपिक आदि के हस्ताक्षर युक्त उपस्थिति पंजिका स्टेटिक मजिस्ट्रेट से प्रमाणित कराने के बाद स्कैन की पीडीएफ कॉपी बुधवार तक उन्हें व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराएं।
हाईस्कूल : 7848 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा में 7848 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। गणित विषय के लिए पंजीकृत 45483 में से 37635 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 7848 अनुपस्थित रहे। परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षार्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें