फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: पिता के बाद पुत्र सहित दो की कोरोना से मौत, 49 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हो गई है। 53 वर्षीय एक मृतक के पिता की करीब 20 दिन पहले कोरोना से मौत हुई थी। 49 नए लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं।
सासनीगेट थाना क्षेत्र के तमोलीपाड़ा निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में हो गई। मृतक के पिता की करीब 20 दिन पहले मृत्यु हुई थी। दूसरी मौत खान बारहद्वारी निवासी एक 82 वर्षीय बुजुर्ग की हुई है। बुजुर्ग का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जेएन मेडिकल कॉलेज में एक और मौत हुई है। हालांकि मृतक की मृत्यु के पूर्व की जांच रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 49 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में गंगीरी के सालगवान के 2, इस्माइलपुर के 5, बरला के 2, डीएस कॉलेज के सामने के 2, महादेवीभवन रफतगंज चौक के पास के 2, विष्णुपुरी के 3 और सिंघौली के 2 लोग शामिल हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्तपालों में भर्ती कराया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा।
- अब तक संक्रमित - 8817
- शुक्रवार को स्वस्थ हुए - 63
- अब तक स्वस्थ हुए - 8164
- सक्रिय - 593
- आज जांच - 2982
- अब तक जांच - 2.4 लाख
- मौत - 40
---
नोट = स्वस्थ विभाग के अनुसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें